लाइव न्यूज़ :

गोकुलम केरला एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप में खिताब की दौड़ से बाहर

By भाषा | Updated: November 11, 2021 12:52 IST

Open in App

अकाबा (जोर्डन), 11 नवंबर गोकुलम केरला एफसी की टीम बुधवार को यहां ईरान के शाहरदारी सिरजन के खिलाफ 0-1 की शिकस्त के साथ एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप फुटबॉल टूर्नामेंट में खिताब की दौड़ से बाहर हो गई।

भारतीय क्लब की गोलकीपर अदिति चौहान को मैच के दौरान विरोधी खिलाड़ी को गिराने और चोटिल करने के कारण लाल कार्ड दिखाकर बाहर किया गया।

पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद ईरान की टीम के लिए एक घंटे का कुल समय बीतने के बाद अफसानेह चातरेनूर ने फ्रीक किक पर शानदार गोल दाग और अपनी टीम को तीन अंक दिलाए। इस गोल से कुछ मिनट पहले ही गोकुलम और भारत की गोलकीपर अदिति को लाल कार्ड दिखाकर बाहर किया गया था।

इस हार साथ इंडियन वुमेंस लीग (आईडब्ल्यूएफ) चैंपियन टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो गई है। टीम को अपने पहले मैच में जोर्डन के अम्मान क्लब के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

अंतिम स्थान पर रहने से बचने के लिए शनिवार को भारतीय क्लब की भिड़ंत उज्बेकिस्तान के एफसी बुनयोदकर से होगी।

टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में चार देशों के चार क्लब हिस्सा ले रहे हैं जिसे 2021 फीफा-एएफसी पायलट महिला क्लब चैंपियनशिप के नाम से भी जाना जाता है।

इस जीत से शाहरदारी सिरजन की टीम छह अंक के साथ खिताब के करीब पहुंच गई है। टीम ने पहले मैच में एफसी बुनयोदकर को 2-1 से हराया था। टीम अपने अंतिम मुकाबले में शनिवार को अम्मान क्लब से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!