लाइव न्यूज़ :

नाबालिग तैराक के यौन शोषण के आरोप में गोवा तैराकी कोच बर्खास्त, खेल मंत्री ने किया कड़ी कार्रवाई का वादा

By भाषा | Updated: September 5, 2019 14:12 IST

Goa swimming coach: एक 15 वर्षीय महिला तैराक से कथित छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद गोवा तैराकी संघ (जीएसए) में कार्यरत कोच सुरजीत गांगुली को किया गया बर्खास्त

Open in App

नई दिल्ली, पांच सितंबर: गोवा के एक तैराकी कोच को नाबालिग लड़की द्वारा छेड़छाड़ करने के आरोप के बाद बर्खास्त कर दिया गया जिसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और खेल मंत्री किरेन रीजिजू ने इस मामले में कठोर कदम उठाने का वादा किया।

गोवा तैराकी संघ (जीएसए) में कार्यरत कोच सुरजीत गांगुली पर 15 साल की नेशनल जूनियर गोल्ड मेडलिस्ट ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया जो उनके मार्गदर्शन में ट्रेनिंग कर रही थी। खेल मंत्री ने लगातार ट्वीट कर गांगुली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

खेल मंत्री ने किया कड़ी कार्रवाई का वादा

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा तैराकी संघ ने कोच सुरजीत गांगुली का अनुबंध समाप्त कर दिया है। मैं भारतीय तैराकी महासंघ से यह सुनिश्चित करने के लिए कह रहा हूं कि इस कोच को भारत में कहीं भी नहीं रखा जाये। यह सभी महासंघों और प्रतिस्पर्धाओं पर लागू होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय खेल प्राधिकरण के जरिये इस मामले में कठोर कार्रवाई की जायेगी। पहले तो यह गंभीर जघन्य अपराध है इसलिये मैं तुरंत पुलिस से इस कोच के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह करूंगा।’’

जीएसए ने पुष्टि की कि गांगुली का अनुबंध खत्म कर दिया गया है। जीएसए के सचिव सैयद अब्दुल माजिद ने कहा, ‘‘हमने वीडियो देखने के बाद सुरजीत का अनुबंध तुरंत प्रभाव से खत्म कर दिया है। लड़की और कोच दोनों बंगाल से ही हैं।’’ गांगुली को जीएसए ने ढाई साल पहले नियुक्त किया था। 

टॅग्स :तैराकीकिरेन रिजिजू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतक्या कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपशब्द कहे? वायरल वीडियो में बहस करते दिखे?

भारतविपक्षी महिला सांसदों ने क्यों किया पीएम मोदी की कुर्सी का घेराव? संसद का नया वीडियो आया सामने

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत आगे?, बजट की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!