लाइव न्यूज़ :

घोषाल पीएसए के पुरुषों के अध्यक्ष बने

By भाषा | Updated: December 22, 2021 21:45 IST

Open in App

लंदन, 22 दिसंबर दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी भारत के सौरव घोषाल को बुधवार को पेशेवर स्क्वाश संघ (पीएसए) का पुरुषों का अध्यक्ष चुना गया। वह दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अली फराग की जगह लेंगे।

पुरुषों के अध्यक्ष के रूप में घोषाल को पीएसए के निदेशक मंडल में जगह मिलेगी।

घोषाल ने पीटीआई से कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा सम्मान है और साथ ही आश्वासन दिया कि इस नई भूमिका से उनका खेल करियर प्रभावित नहीं होगा।

पैंतीस साल के घोषाल ने कहा, ‘‘मेरा ध्यान अब भी खेलने पर ही रहेगा। यह (पीएसए में भूमिका) मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मेरी भूमिका खिलाड़ियों के हितों को आगे रखने की होगी और दुनिया भर में खेल में रुचि बनाने के लिए बोर्ड का मार्गदर्शन करूंगा।’’

पीएसए विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय पुरुष घोषाल फराग की जगह लेंगे जिन्होंने चार साल तक यह भूमिका निभाने के बाद परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए पद छोड़ दिया।

सारा जेन पैरी को दो साल के एक और कार्यकाल के लिए महिलाओं का अध्यक्ष चुना गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!