लाइव न्यूज़ :

जर्मनी ने भारतीय हॉकी टीम को ड्रॉ पर रोका

By भाषा | Updated: March 2, 2021 22:15 IST

Open in App

क्रेफेल्ड (जर्मनी), दो मार्च पहले मैच में 6 . 1 से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम को मंगलवार को जर्मनी ने 1 . 1 से ड्रॉ पर रोक दिया ।

कोरोना महामारी के बीच एक साल बाद भारतीय टीम ने प्रतिस्पर्धी हॉकी में वापसी करते हुए पहला मैच 6 . 1 से जीता था । मेजबान जर्मनी ने आज बेहतर वापसी करते हुए भारतीयों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया ।

भारत के लिये जरमनप्रीत सिंह ने 14वें मिनट में गोल किया । जर्मनी के मार्टिन हानेर ने 29वें मिनट में बराबरी का गोल दागा । इसके बाद दोनों टीमों ने रक्षात्मक हॉकी का प्रदर्शन किया और कोई गोल नहीं हो सका ।

अब भारतीय टीम यूरोप दौरे के आखिरी चरण में बेल्जियम जायेगी जहां उसे छह और आठ मार्च को ब्रिटेन से खेलना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!