लाइव न्यूज़ :

French League 2023: एमबाप्पे और मेस्सी जादू, पीएसजी ने मार्सिले को 3-0 से धोया, 17 गोल के साथ शीर्ष पर काइलियान, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2023 16:39 IST

French League 2023: काइलियान एमबाप्पे ने रविवार को पीसीजी की ओर से सर्वाधिक 200 गोल दागने के एडिनसन कवानी के क्लब रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने खिताब के दावेदारों में शामिल मार्सिले को 3-0 से हराया।टीम इस मुकाबले में एमबाप्पे के बिना खेली थी।पीएसजी को फ्रेंच कप में मार्सिले के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

French League 2023: काइलियान एमबाप्पे के दो और लियोनल मेस्सी के एक गोल से फ्रेंच लीग में शीर्ष पर चल रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने खिताब के दावेदारों में शामिल मार्सिले को 3-0 से हराया। एमबाप्पे लीग में 17 गोल के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

 

उन्होंने रविवार को पीसीजी की ओर से सर्वाधिक 200 गोल दागने के एडिनसन कवानी के क्लब रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। पीएसजी को इसी महीने फ्रेंच कप में मार्सिले के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। टीम इस मुकाबले में एमबाप्पे के बिना खेली थी और उन्हें इस स्टार खिलाड़ी की कमी खली।

इस बार टीम में नेमार नहीं थे लेकिन उसे ब्राजील के इस स्टार खिलाड़ी की कमी नहीं खली। इस मुकाबले में जीत दूसरे स्थान पर चल रहे मार्सिले को गत चैंपियन पीएसजी से सिर्फ दो अंक की दूरी पर पहुंचा देती लेकिन अब वह शीर्ष पर चल रही इस टीम ने आठ अंक पीछे है जबकि 13 दौर का खेल बाकी है।

अल्मेरिया ने बार्सीलोना को हराकर उलटफेर किया

यूरोपा लीग से बाहर होने के तीन दिन बाद बार्सीलोना को स्पेनिश लीग फुटबॉल में रविवार को यहां अल्मेरिया के खिलाफ 0-1 की हार का सामना करना पड़ा। दूसरे स्थान पर चल रहे रीयाल मैड्रिड को शनिवार को एटलेटिको मैड्रिड ने 1-1 से बराबरी पर रोका था।

जिसके बाद बार्सीलोना के पास अपनी सात अंक की बढ़त में इजाफा करने का मौका था लेकिन टीम उलटफेर का शिकार हो गई। अल्मेरिया के खिलाफ 16 मुकाबलों में यह बार्सीलोना की पहली हार है। अल्मेरिया की ओर से मैच का एकमात्र गोल अल बिलाल टोर ने 24वें मिनट में दागा। 

 

टॅग्स :Kylian MbappeफुटबॉलFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!