लाइव न्यूज़ :

फ्रांसीसी फुटबॉल लीगः 28 गोल के साथ पहले पायदान पर काइलियन एम्बाप्पे, पीएसजी ने ऑक्सेरे को 2-1 से हराकर 11वां खिताब सुनिश्चित किया, 36 मैचों में 84 अंक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2023 14:56 IST

French Football League: गत चैंपियन पीएसजी जीत से 36 मैचों में 84 अंक हो गए हैं और दूसरे स्थान पर काबिज लेंस से छह अंक आगे हो गया है। लेंस की तुलना में गोल अंतर काफी बेहतर है।

Open in App
ठळक मुद्देसेंट एटीने के 10 खिताब के रिकॉर्ड को पार करने के लिए केवल एक अंक की जरूरत है।एम्बाप्पे ने आठवें मिनट तक ही पीएसजी को 2-0 से आगे कर दिया था। एम्बाप्पे अभी तक सर्वाधिक 28 गोल कर चुके हैं और वह अलेक्सांद्र लोकाजेटे से दो गोल आगे हो गए हैं।

French Football League: काइलियन एम्बाप्पे के दो गोल की मदद से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने ऑक्सेरे को 2-1 से हराकर फ्रांसीसी फुटबॉल लीग मेंं अपना 11वां खिताब लगभग सुनिश्चित किया। गत चैंपियन पीएसजी के इस जीत से 36 मैचों में 84 अंक हो गए हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज लेंस से छह अंक आगे हो गया है। उसका लेंस की तुलना में गोल अंतर काफी बेहतर है।

 

उसे अब सेंट एटीने के 10 खिताब के रिकॉर्ड को पार करने के लिए केवल एक अंक की जरूरत है। अभी लीग में दो दौर के मैच खेले जाने बाकी हैं। एम्बाप्पे ने आठवें मिनट तक ही पीएसजी को 2-0 से आगे कर दिया था। इन दोनों गोल को करने में लियोनेल मेसी ने उनकी मदद की। एम्बाप्पे इस सत्र में अभी तक सर्वाधिक 28 गोल कर चुके हैं और वह लियोन के स्ट्राइकर अलेक्सांद्र लोकाजेटे से दो गोल आगे हो गए हैं।

मैनचेस्टर सिटी ने प्रीमियर लीग में खिताबी हैट्रिक बनाई

मैनचेस्टर सिटी ने अपने घरेलू मैदान पर चेल्सी 1-0 से पराजित करके इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में लगातार तीसरा खिताब जीता। मैनचेस्टर सिटी का यह पिछले छह सत्र में पांचवां खिताब है और वह एक सत्र में तीन खिताब जीतने की तरफ बढ़ रहा है।

उसे अभी एफए कप के फाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड और चैंपियंस लीग के खिताबी मुकाबले में इंटर मिलान का सामना करना है। मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने कहा,‘‘ सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक कहलाने के लिए हमें यूरोप को जीतना होगा, हमें चैंपियंस लीग जीतनी होगी।’’

चेल्सी के खिलाफ जीत से मैनचेस्टर सिटी का सभी प्रतियोगिताओं में अजेय अभियान 24 मैच तक पहुंच गया है। चेल्सी पर उसकी जीत में जूलियन अल्वारेज ने 12वें मिनट में गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ। प्रीमियर लीग में यह उसकी लगातार 12वीं जीत है जिससे उसके 36 मैचों में 88 अंक हो गए हैं।

उसे अभी दो मैच और खेलने हैं। दूसरे नंबर पर काबिज आर्सेनल के 37 मैचों में 81 अंक हैं। चेल्सी के खिलाफ मैनचेस्टर सिटी ने तब जीत दर्ज की जबकि उसके स्टार खिलाड़ी इर्लिंग हालैंड और केविन डि ब्रूएन को विश्राम दिया गया था। एक अन्य मैच में वेस्ट हैम ने लीड्स को 3-1 से हराया। इससे लीड्स दूसरी डिवीजन में खिसकने के करीब पहुंच गया है।

टॅग्स :Kylian Mbappeफ़्रांसFrance
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!