लाइव न्यूज़ :

चार गुणा 100 रिले टीम तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकती है: हिमा

By भाषा | Updated: April 19, 2021 19:23 IST

Open in App

... फिलेम दीपक सिंह ...

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल फर्राटा धाविका हिमा दास को उम्मीद है अगले महीने पोलैंड में होने वाली विश्व एथलेटिक्स रिले में चार गुणा 100 मीटर में भारतीय महिला रिले टीम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

हिमा भी भारत की चार गुणा 100 मीटर रिले महिला टीम में शामिल है।

एक और दो मई को सेलिसिया के चोरजोव में आयोजित होने वाले विश्व रिले में शीर्ष आठ में रहने वाली टीमें ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।

हिमा भारत की चार गुणा 100 मीटर रिले टीम की अहम सदस्य है जिसमें उनके साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक दुती चंद, अर्चना सुसेंद्रन और एस धनलक्ष्मी के होने की संभावना है।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने इस टीम में हिमश्री रॉय और एटी धनेश्वरी को भी शामिल किया है।

हिमा ने पीटीआई भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘दुती भी टीम में शामिल है, हमें भरोसा है कि हम विश्व रिले के दौरान ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं। हमें ऐसा करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अच्छी लय में हूं और दूसरे खिलाड़ी भी अच्छा कर रहे है और बेहतर तैयारी है। हमने फेडरेशन कप के दौरान वास्तव में अच्छा (व्यक्तिगत 100 मीटर में) किया है।’’

मार्च में फेडरेशन कप में 100 मीटर रेस को धनलक्ष्मी ने 11.38 सेकंड के समय के साथ जीता था जबकि दुती और सुसेंद्रन क्रमशः 11.58 और 11.76 सेकेंड के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे थे।

हिमा 11.63 सेकेंड के समय के साथ प्रारंभिक हीट में पहले स्थान पर थी लेकिन फाइनल रेस में ‘फॉल्स’ शुरूआत के कारण उन्हें अयोग्य करार दिया गया था।

असम की 21 साल की इस घावक ने कहा कि इस महीने एएफआई द्वारा तुर्की में आयोजित किये जाने वाले प्रशिक्षण-सह-अनुकूलन दौरे पर वह 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धओं पर ध्यान देंगी।

धींग एक्सप्रेस के नाम से मशहूर हिमा ने कहा, ‘‘ मैं प्रशिक्षण के दौरान 100 मीटर और 200 मीटर में हाथ आजमाउंगी। मैं तुर्की के आसपास की प्रतियोगिताओं (ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धाओं) में भी भाग लूंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!