लाइव न्यूज़ :

पूर्व भारतीय खिलाड़ी अभिषेक यादव एआईएफएफ के पहले उप महासचिव नियुक्त हुए

By भाषा | Updated: January 5, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी भारत के पूर्व स्ट्राइकर अभिषेक यादव को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) का पहला उप महासचिव नियुक्त किया गया है।

ऐसे उदाहरण हालांकि कम ही मिलते है जब भारतीय टीम के किसी पूर्व खिलाड़ी को खेल के राष्ट्रीय महासंघ में एक उच्च पद पर नियुक्त किया जाये।

इस 40 साल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने बाईचुंग भूटिया, सुनील छेत्री, महेश गवली और क्लाइमेक्स लॉरेंस जैसे दिग्गजों के साथ राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह 2018 से राष्ट्रीय टीम के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘‘ अभिषेक ने अब तक सराहनीय काम किया है और मैंने व्यक्तिगत तौर पर एक प्रशासक के रूप में उसे आगे बढ़ते हुए देखा है।’’

अपने समकालीन खिलाड़ियों के बीच अभिषेक काफी सम्मानित है जो राष्ट्रीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। वह कुछ समय से विभिन्न क्षमताओं में एआईएफएफ के साथ जुड़े हुए रहे और अपनी नयी भूमिका में महासचिव कुशाल दास के साथ मिलकर काम करेगें।

अभिषेक ने कहा, ‘‘ एआईएफएफ के महासचिव कुशाल दास ने एआईएफएफ की कार्य-प्रणाली और तौर-तरीके को समझने में मेरा मार्गदर्शन किया। उनकी मदद के लिए मैच शुक्रिया अदा करना चाहूंगा क्योंकि खेलना और और प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाना बिल्कुल अलग-अलग चीज है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अध्यक्ष (पटेल) का भी शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने भारतीय फुटबॉल की बेहतरी के लिए इस खेल से जुड़े विकास की पहल में मेरा समर्थन किया।’’

दास ने अभिषेक की नियुक्ति के लिए एआईएफएफ का शुक्रिया करते हुए उम्मीद जतायी कि वह अपनी नयी भूमिका में सफल होंगे।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ एआईएफएफ के स्काउटिंग कार्यक्रम और राष्ट्रीय टीमों के साथ रहते हुए अभिषेक ने बहुत प्रभावित किया। हमें लगता है कि वह इस तरह की भूमिका के लिए अच्छे से तैयार है।’’

अभिषेक ने खिलाड़ी के तौर पर 2002 में भारत को एलजी कप का विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने फाइनल में वियतनाम के खिलाफ मैच में गोल किया था। तब भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर 28 साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली बड़ी ट्रॉफी जीती थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!