लाइव न्यूज़ :

हॉकी इंडिया के नए अध्यक्ष बने दिलीप टिर्की, भारत के लिए खेल चुके हैं 3 ओलंपिक समेत 412 अंतरराष्ट्रीय मैच

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2022 18:52 IST

उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के प्रमुख राकेश कत्याल और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह के नाम वापिस लेने के बाद टिर्की को अध्यक्ष चुना गया। भोला नाथ महासचिव चुने गए।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश कत्याल और भोला नाथ सिंह के नाम वापस लेने के बाद टिर्की चुने गए अध्यक्षअंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने टिर्की और उनकी टीम के चुनाव को मंजूरी दे दी हैभारत के लिए 3 ओलंपिक समेत 412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं टिर्की

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की को शुक्रवार को निर्विरोध हॉकी इंडिया का नया अध्यक्ष चुन लिया गया । हॉकी इंडिया के चुनाव एक अक्टूबर को होने थे लेकिन नतीजे पहले ही घोषित कर दिये गए क्योंकि किसी पद के लिये कोई उम्मीदवार नहीं था जिससे महासंघ के संविधान के तहत निवर्तमान उम्मीदवार ही निर्विरोध चुने गए। 

उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के प्रमुख राकेश कत्याल और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह के नाम वापिस लेने के बाद टिर्की को अध्यक्ष चुना गया। भोला नाथ महासचिव चुने गए। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने टिर्की और उनकी टीम के चुनाव को मंजूरी दे दी है। 

एफआईएच ने एक पत्र में लिखा कि जब किसी पद के लिये उम्मीदवार पद की संख्या से कम या बराबर हों तो माना जाता है कि उन्हें निर्विरोध चुना गया है । इसमें कहा गया ,‘‘ इसलिये हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि हॉकी इंडिया का कार्यकारी बोर्ड चुन लिया गया है जिसकी जानकारी हॉकी इंडिया की वेबसाइट पर है और सभी पदों के लिये चुनाव निर्विरोध हुए ।’’ 

हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष दिलीप टिर्की के लिये भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मिसाल रहे हैं और उनका मानना है कि पूर्व खिलाड़ियों को खेल प्रशासन में आना चाहिये क्योंकि एक खिलाड़ी के नजरिये से उन्हें हालात की बेहतर समझ होती है।

भारत के लिये तीन ओलंपिक (अटलांटा 1996, सिडनी 2000 और एथेंस 2004) समेत 412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके टिर्की ने भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि पूर्व खिलाड़ियों को खेल प्रशासन में आना चाहिये क्योंकि उन्हें बेहतर पता होता है कि कहां फोकस करना है । जैसे क्रिकेट में दादा पहले बंगाल क्रिकेट संघ में थे और फिर बीसीसीआई अध्यक्ष बने और बढ़िया काम कर रहे हैं ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘मुझे खुशी है कि हॉकी इंडिया ने भी पहली बार मेरे जैसे पूर्व खिलाड़ी को अध्यक्ष चुना है। खिलाड़ी अपने कैरियर में कई चरणों से गुजरे होते हैं और उन्हें बेहतर अनुभव होता है ।’’ बतौर अध्यक्ष प्राथमिकताओं के बारे में पूछने पर पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि वह जूनियर और सब जूनियर वर्ग के लिये विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करना चाहेंगे। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :Dilip Tirkeyसौरव गांगुलीSourav Ganguly
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं जॉन मूनी?, हेमांग बदानी, मुनाफ पटेल, इयान बेल और वेणुगोपाल राव के साथ दिल्ली कैपिटल्स में करेंगे काम?

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान महामुकाबलाः उस्मान तारिक को लेकर क्या बोले सौरव गांगुली और हरभजन सिंह?

क्रिकेट2020 से अभी तक 6 फाइनल में मात?, दिल्ली-प्रिटोरिया कैपिटल्स की कहानी, कहां मात खा रहे सौरव गांगुली के धुरंधर

क्रिकेटएसए20 लीग फाइनलः 4 सत्र और 3 बार चैंपियन, कव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने सौरव गांगुली की प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराया, 4 गेंद पहले 6 विकेट से जीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम