लाइव न्यूज़ :

पूर्व हैवीवेट चैंपियन लियोन स्पिन्क्स का निधन

By भाषा | Updated: February 7, 2021 10:11 IST

Open in App

लास वेगास, सात फरवरी (एपी) ओलंपिक पदक जीतने के बाद मोहम्मद अली को हराकर हैवीवेट खिताब हासिल करने वाले लियोन स्पिन्क्स का निधन हो गया है। वह 67 साल के थे।

लास वेगास में रहने वाले स्पिन्क्स का शुक्रवार की रात का निधन हुआ। उनकी जनसंपर्क कंपनी ने यह जानकारी दी। वह कैंसर से पीड़ित थे। स्पिन्क्स ने 1978 में 15 दौर के मुकाबले में मोहम्मद अली को हराकर विश्व मुक्केबाजी में सनसनी फैला दी थी। स्पिन्क्स को तब कोई रैंकिंग हासिल नहीं थी और उन्हें इसलिए चुना गया क्योंकि अली आसान प्रतिद्वंद्वी चाहते थे।

इसके विपरीत स्पिन्क्स पूरे मुकाबले के दौरान अली पर हावी रहे। मुकाबले के बाद अधिकतर जजों का फैसला स्पिन्क्स के पक्ष में गया था। इसके सात महीने बाद इन दोनों मुक्केबाजों के बीच फिर से मुकाबला हुआ जिसमें अली जीत दर्ज करने में कामयाब रहे।

इससे पहले स्पिन्क्स ने 1976 में मांट्रियल ओलंपिक खेलों में लाइट हैवीवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने तब क्यूबा के सिक्सटो सोरिया को हराकर उलटफेर किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैंने कांड कर दिया': IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद हत्यारे ने चचेरे भाई को किया फोन

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं अपहरण और फिरौती के मामलों में, दो पदाधिकारियों समेत चार कर्मियों को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती राशि भी बरामद

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

भारत"बाबूजी धीरे चलना, हां बड़े धोखे इस राह में"?, भाजपा के भीतर और एनडीए गठबंधन में संतुलन पर ध्यान, सीएम सम्राट चौधरी पर हिट हो रहा गाना?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!