लाइव न्यूज़ :

Football World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2025 11:07 IST

Football World Cup 2026: ईरान फुटबॉल महासंघ 2026 फीफा विश्व कप के अंतिम ड्रॉ समारोह का बहिष्कार करेगा, क्योंकि अमेरिका ने उसके प्रतिनिधिमंडल के कई प्रमुख सदस्यों को वीजा देने से इनकार कर दिया है।

Open in App

Football World Cup 2026:  ईरान ने अगले सप्ताह वाशिंगटन में होने वाले विश्व कप फुटबॉल 2026 के ड्रॉ का बहिष्कार करने का फैसला किया है, क्योंकि अमेरिका ने उसके प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को वीजा देने से इनकार कर दिया है। यह जानकारी ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने दी। एजेंसी ने ईरानी फुटबॉल महासंघ के प्रवक्ता अमीर महदी अलवी के हवाले से शुक्रवार को कहा कि अधिकारियों को वीजा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जो खेल संबंधी चिंताओं से परे हैं।

अमेरिका ने इस संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है। अलवी ने कहा कि महासंघ ने फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा से संपर्क किया है और उम्मीद है कि वह इस मुद्दे को सुलझाने में मदद करेगा। फीफा ने भी इस संबंध में अभी तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने जून में ईरान समेत 12 देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। इस सूची में हैती भी शामिल है, जिसने पिछले सप्ताह विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था।

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में अगले साल 11 जून से 19 जुलाई तक होने वाले विश्व कप में रिकॉर्ड 48 टीमें भाग लेंगी। 

टॅग्स :फीफा विश्व कपफीफाफुटबॉलईरानUS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!