लाइव न्यूज़ :

फिट हुए बजरंग ने ट्रेनिंग शुरू की, पर सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नहीं खेलेंगे

By भाषा | Updated: October 20, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने घुटने की चोट से उबरने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है लेकिन वह 2022 के लिये खुद को अच्छी तरह तैयार के लिये इस साल सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत नहीं करेंगे।

ओलंपिक से पहले 27 साल के पहलवान के ‘लिगामेंट’ में खिंचाव आ गया था लेकिन वह फिर भी तोक्यो ओलंपिक की 65 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा का कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे।

उन्हें छह हफ्ते के ‘रिहैबिलिटेशन’ की सलाह दी गयी थी जिससे वह इस महीने विश्व चैम्पियनशिप में नहीं खेल सके थे।

रेलीगेयर ग्रुप द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह के मौके पर बजरंग ने कहा, ‘‘मेरा घुटना अब ठीक है। मैंने दो दिन पहले ही ट्रेनिंग शुरू कर दी है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं लेकिन मैं इस साल किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लूंगा। अगले साल तरोताजा रहने के लिये मैं इस साल राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी नहीं खेलूंगा। ’’

उन्होंने हालांकि अगले साल की योजना का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

बजरंग ने कहा, ‘‘अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मैं इस साल कोई प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट नहीं खेल रहा हूं, यह तो तय है। लेकिन अगले साल की योजना बनानी बाकी है। ’’

सीनियर कुश्ती राष्ट्रीय चैम्पियनशिप उत्तर प्रदेश के गोंडा में 19 से 21 नवंबर तक खेली जायेगी।

वह अपने व्यक्तिगत कोच जार्जिया के शाको बेनेटिनिडिस के साथ काम करना चाहते हैं लेकिन उनका कहना है कि अंतिम फैसला भारतीय कुश्ती महासंघ का होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘महासंघ जो फैसला करेगा, वह ठीक होगा। लेकिन मैं निश्चित रूप से शाको के साथ काम करना जारी रखना चाहूंगा। लेकिन यह फैसला करना महासंघ का काम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!