लाइव न्यूज़ :

एफआईएच प्रो लीग: यूरोप चरण के लिये भारतीय टीम का ऐलान, ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत बनाए गए कप्तान

By भाषा | Updated: May 15, 2023 14:33 IST

हरमनप्रीत सिंह एफआईएच प्रो लीग हॉकी के यूरोप चरण में भारतीय टीम के कप्तान होंगे। नये कोच क्रेग फुल्टोन के लिए यह पहला टूर्नामेंट होगा।

Open in App

नयी दिल्ली: ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को एफआईएच प्रो लीग हॉकी के यूरोप चरण के लिये भारतीय पुरूष हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि नये कोच क्रेग फुल्टोन का यह पहला टूर्नामेंट होगा । अपने मैदान पर एफआईएच प्रो लीग के पिछले चरण में भारतीय टीम विश्व चैम्पियन जर्मनी और आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपराजेय रही। यूरोप में टीम इस लय को कायम रखना चाहेगी जहां उसका सामना लंदन में बेल्जियम और ब्रिटेन से होगा जबकि नीदरलैंड में उसे अर्जेंटीना और नीदरलैंड से खेलना है ।

अपनी शादी के कारण घरेलू मैचों से बाहर रहे गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक की टीम में वापसी हुई है जिनके साथ अनुभवी पी आर श्रीजेश होंगे । इनके अलावा टीम में पांच पेनल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ हरमनप्रीत, अमित रोहिदास,जरमनप्रीत सिंह, संजय और मनदीप मोर हैं ।

मनप्रीत सिंह अब मिडफील्ड की बजाय बैकलाइन में सुमित और गुरिंदर सिंह के साथ होंगे । मिडफील्ड में उपकप्तान हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, एम रबिचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और विवेक सागर प्रसाद हैं ।

फॉरवर्ड पंक्ति में सिमरनजीत सिंह की वापसी हुई है जो आखिरी बार जकार्ता में एशिया कप में खेले थे । उनके साथ अभिषेक, ललित उपाध्याय, एस कार्ति, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल और मनदीप सिंह होंगे । फुल्टोन ने कहा ,‘‘ यह टूर्नामेंट शीर्ष टीमों के खिलाफ खुद को आजमाने का सुनहरा मौका है । इससे हमें अपने खेल में सुधार का मौका मिलेगा ।’’

भारतीय टीम : गोलकीपर : कृशन बहादुर पाठक, पी आर श्रीजेश डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह (कप्तान) ,अमित रोहिदास,जरमनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, मनदीप मोर, गुरिंदर सिंह मिडफील्डर : हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, एम रबिचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, आकाशदीप सिंह और विवेक सागर प्रसाद फॉरवर्ड : सिमरनजीत सिंह, अभिषेक, ललित उपाध्याय, एस कार्ति, गुरजंत सिंह, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल और मनदीप सिंह । 

टॅग्स :FIH Pro LeagueHockey India
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम