लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup Qatar 2022: फ्रांस की टीम विश्व कप में लगातार तीन चरण 2014, 2018, 2022 के क्वार्टरफाइनल में खेलेगी, इंग्लैंड से 10 दिसंबर को मुकाबला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2022 22:05 IST

FIFA World Cup Qatar 2022: रूस में पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड का सामना अब शनिवार को अल बायत स्टेडियम में ही गत चैम्पियन फ्रांस से होगा।  

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड और फ्रांस के बीच मुकाबले में टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर के बीच शानदार मैच होगा।क्वार्टरफाइनल में फ्रांस का सामना 10 दिसंबर को इंग्लैंड से होगा। 36 वर्षीय गिरोड के 117 मैचों में 52 गोल हो गये हैं।

FIFA World Cup Qatar 2022: इंग्लैंड ने कप्तान हैरी केन के इस साल फुटबॉल विश्व कप में पहले गोल की बदौलत रविवार को यहां सेनेगल को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना फ्रांस से होगा। केन ने इंग्लैंड की ओर से 52वां गोल दागा और वह देश की ओर से सर्वाधिक गोल के वेन रूनी के रिकॉर्ड से सिर्फ एक गोल पीछे हैं।

उन्होंने 11 गोल के साथ बड़े टूर्नामेंटों में अपने देश के शीर्ष स्कोरर के रूप में गैरी लिनेकर को भी पीछे छोड़ दिया। अल बायत स्टेडियम में जोर्डन हेंडरसन और बुकायो साका ने भी इंग्लैंड की ओर से गोल दागे। इन गोल में जूड बेलिंगहैम और फिल फोडेन की भी अहम भूमिका रही।

रूस में पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड का सामना अब शनिवार को अल बायत स्टेडियम में ही गत चैम्पियन फ्रांस से होगा। इंग्लैंड और फ्रांस के बीच मुकाबले में टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर काइलियान एमबापे और बेलिंगहैम जैसे उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा।

एमबापे ने पोलैंड के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की 3-1 की जीत में दो गोल सहित इस साल विश्व में कुल पांच गोल किए हैं। फ्रांस की टीम विश्व कप में लगातार तीन चरण (2014, 2018, 2022) के क्वार्टरफाइनल में खेलेगी। क्वार्टरफाइनल में फ्रांस का सामना 10 दिसंबर को इंग्लैंड से होगा।

पूर्व गिरोड फ्रांस के लिये सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन गये और उन्होंने थिएरी ऑनरी (123 मैच में 51 गोल) को पीछे छोड़ दिया। 36 वर्षीय गिरोड के 117 मैचों में 52 गोल हो गये हैं। ग्रुप डी के शुरुआती मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 की जीत में वह ऑनरी की बराबरी पर आये थे।

एमबापे इस तरह 24 साल से कम उम्र में विश्व कप में आठ गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये। इस तरह उन्होंने पेले के 24 साल पूरे होने से पहले किये रिकॉर्ड सात गोल को पीछे छोड़ा। एमबापे ने फिर एक और जादू दिखाते हुए मैच में अपना दूसरा गोल कर दिया। थुर्रम के पास पर उन्होंने अपने विश्व कप गोल की संख्या नौ कर दी। पोलैंड की टीम 36 साल में पहली बार नॉकआउट दौर में पहुंची थी।

टॅग्स :फीफा विश्व कपफ़्रांसइंग्लैंडफीफा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!