लाइव न्यूज़ :

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की लगातार दूसरी जीत, विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने बोलीविया को 3-0 से हराया, स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी के नहीं खेले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2023 12:21 IST

FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी के नहीं खेल पाने के बावजूद विश्व कप 2026 के दक्षिण अमेरिकी क्वालिफाइंग मैच में बोलीविया को 3-0 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जेंटीना की यह लगातार दूसरी जीत है। पहले हाफ में दो गोल करके अपनी जीत सुनिश्चित कर दी थी।रॉबर्टो फर्नांडीज को 39वें मिनट में लाल कार्ड मिलने से भी अर्जेंटीना का काम आसान हुआ।

FIFA World Cup 2026: विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने ला पाज के ऊंचाई वाले स्थल पर बने स्टेडियम की विषम परिस्थितियों और स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी के नहीं खेल पाने के बावजूद विश्व कप 2026 के दक्षिण अमेरिकी क्वालिफाइंग मैच में बोलीविया को 3-0 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा।

अर्जेंटीना की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले हाफ में दो गोल करके अपनी जीत सुनिश्चित कर दी थी। इस बीच बोलीविया के रॉबर्टो फर्नांडीज को 39वें मिनट में लाल कार्ड मिलने से भी अर्जेंटीना का काम आसान हुआ। मेसी थकान के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए।

उनकी अनुपस्थिति में अनुभवी एंजेल डि मारिया ने टीम की अगुवाई की। डि मारिया के प्रयास से एंज़ो फर्नांडीज ने 31वें मिनट में पहला गोल किया। निकोलस टैग्लियाफिको ने 42वें मिनट में दूसरा और निको गोंजालेज ने 83वें मिनट में तीसरा गोल करके अर्जेंटीना की आसान जीत सुनिश्चित की।

उरुग्वे के पास अर्जेंटीना की बराबरी करने का मौका था लेकिन उसकी टीम इक्वाडोर से 2-1 से हार गई। इस जीत के बावजूद इक्वाडोर के शून्य अंक हैं क्योंकि कोलंबियाई मूल के डिफेंडर बायरन कैस्टिलो की जन्म संबंधी जानकारी में हेराफेरी के लिए फीफा ने उस पर तीन अंक का जुर्माना लगाया था। दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग के अगले मुकाबले अक्टूबर में खेले जाएंगे।

इंग्लैंड ने मैत्री मैच में स्कॉटलैंड और जर्मनी ने फ्रांस को हराया

स्टार स्ट्राइकर जूड बेलिंगहैम के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने फुटबॉल में अपने सबसे पुराने प्रतिद्वंदी स्कॉटलैंड को एक मैत्री मैच में 3-1 से पराजित किया। बेलिंगहैम ने एक गोल किया और हेरी केन को एक गोल करने में मदद की। मेजबान स्कॉटलैंड की तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया।

उसके खाते में एकमात्र गोल हैरी मैगुइरे कि आत्मघाती गोल के कारण जुड़ा। उधर डोर्टमंड में खेले गए मैत्री मैच में जर्मनी ने विश्व कप के उपविजेता फ्रांस को 2-1 से हराया। जर्मनी की टीम को शनिवार को जापान से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद उसने हैंसी फ्लिक को कोच पद से हटा दिया था।

इस बीच यूरोपीय चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मैचों में स्पेन ने साइप्रस को 6-0 से, ऑस्ट्रिया ने स्वीडन को 3-1 से, नार्वे ने जॉर्जिया को 2-1 से, रोमानिया ने कोसोवा को 2-0 से, स्विट्जरलैंड ने एंडोरा को 3-0 से और इजराइल ने बेलारूस को 1-0 से हराया।

टॅग्स :फीफा विश्व कपArgentinaअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!