FIFA World Cup 2022: और इसके साथ ही क्रोएशिया विश्व कप फुटबॉल में तीसरे स्थान पर रहा। क्रोएशिया ने मोरक्को को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पिछले विश्व कप की उप विजेता क्रोएशिया ने शनिवार को यहां फीफा विश्व कप के तीसरे स्थान के प्लेऑफ में मोरक्को को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
मोरक्को के कोच वालिद रेगरागुई ने कहा,‘‘ आप बहुत निराश हैं। आपने अभी सेमीफाइनल मैच गंवाया है और फिर दो दिन बाद आपको मैच खेलना है।’’ मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचकर पहले ही इतिहास रच चुका है। वह विश्वकप के अंतिम चार में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश है।
जहां तक क्रोएशिया की बात है तो वह पिछली बार का उपविजेता है। मोरक्को सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली अरब देशों की पहली टीम बनने के बाद फ्रांस से 2-0 से हार गई थी। जहां तक क्रोएशियाई टीम की बात है तो वह इस मैच को भी महत्वपूर्ण मानकर चल रही है। क्रोएशिया सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से 3-0 से पराजित हो गया था।
क्रोएशिया के फारवर्ड लेडी क्रामरिच इसे अपने देश के फुटबॉल नायकों में अमर बनने के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा,‘‘ हम में से आठ खिलाड़ियों को विश्वकप में पदक जीतने का अहसास है। हमारे कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको ऐसा अनुभव नहीं है। हम फिर से पदक हासिल करने को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि यह अवसर ताउम्र आपके साथ बना रहेगा।’’