लाइव न्यूज़ :

FIDE World Cup 2023: चेस विश्व कप उपविजेता प्रज्ञानंदा से मिले पीएम मोदी, प्रधानमंत्री ने कहा-आप पर गर्व है!, तस्वीरें वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 31, 2023 20:40 IST

FIDE World Cup 2023: आर प्रज्ञानंदा के माता-पिता के सपने को पूरा करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपनी कंपनी का इलेक्ट्रिक वाहन एक्सयूवी 400 उपहार में देने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देकार विनिर्माता का असली लक्ष्य लोगों के सपने को पूरा करना होता है। पिछले हफ्ते विश्व शतरंज चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे थे।मैग्नस कार्लसन से हार गए लेकिन अपने शानदार खेल से सबको अपना मुरीद बना लिया।

FIDE World Cup 2023: भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर और फिडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचने वाले युवा भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंदा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि आप जुनून और दृढ़ता का प्रतीक हैं। आपका उदाहरण दिखाता है कि कैसे भारत के युवा किसी भी क्षेत्र को जीत सकते हैं। आप पर गर्व है!

शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानंदा ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रज्ञानंदा ने हाल में फिडे विश्व कप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा था। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज 7, एलकेएम में बहुत विशेष मेहमान आए। आपके साथ आपके परिवार से भी मिलकर खुशी हुई आर प्रज्ञानंदा।

आप जुनून और दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करते हैं। आपका उदाहरण दिखाता है कि भारत के युवा किसी भी क्षेत्र में कैसे जीत सकते हैं। आप पर गर्व है।" प्रज्ञानंदा ने इससे पहले 'एक्स' पर कहा था, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मिलना बहुत सम्मान की बात है! मुझे और मेरे माता-पिता को प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद सर।"

प्रज्ञानंदा के माता-पिता के सपने को पूरा करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपनी कंपनी का इलेक्ट्रिक वाहन एक्सयूवी 400 उपहार में देने की घोषणा की है। महिंद्रा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्रज्ञानंदा के परिवार को यह इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी की तरफ से भेंट किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी कार विनिर्माता का असली लक्ष्य लोगों के सपने को पूरा करना होता है।

प्रज्ञानंदा महज 18 साल की उम्र में पिछले हफ्ते विश्व शतरंज चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे थे। हालांकि वह खिताबी मुकाबले में विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन से हार गए लेकिन उन्होंने अपने शानदार खेल से सबको अपना मुरीद बना लिया। उत्साहित समर्थकों ने सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले महिंद्रा से प्रज्ञानंदा को 'थार' वाहन उपहार में देने का सुझाव दिया था।

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिंद्रा ने कहा कि वह प्रज्ञानंदा के माता-पिता को उन्हें शतरंज के दिमागी खेल की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए नए दौर का वाहन 'एक्सयूवी 400' भेंट करना चाहते हैं। महिंद्रा ने कहा, "मैं चाहूंगा कि माता-पिता अपने बच्चों को शतरंज की तरफ आकर्षित करने की कोशिश करें और दिमागी कसरत वाले इस खेल को बढ़ावा दें।

यह इलेक्ट्रिक वाहन की तरह हमारे ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए एक निवेश है। मुझे लगता है कि हमें प्रज्ञानंदा के माता-पिता को एक्सयूवी 400 भेंट करना चाहिए।" महिंद्रा समूह के चेयरमैन ने अपने इस सुझाव पर कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (वाहन एवं कृषि खंड) राजेश जेजुरीकर से भी राय मांगी।

जेजुरीकर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में विकसित एक्सयूवी 400 प्रज्ञाननंदा के माता-पिता के लिए उपयुक्त उपहार होगा। हमारी टीम उन्हें विशेष संस्करण वाले वाहन की आपूर्ति के लिए उनसे संपर्क करेगी।" प्रज्ञानंदा ने इस उपहार के लिए आनंद महिंद्रा और जेजुरीकर का आभार जताते हुए कहा, "इलेक्ट्रिक वाहन लेना मेरे माता-पिता का सपना था और इसे हकीकत में तब्दील करने के लिए आपका शुक्रिया।"

टॅग्स :आर प्रज्ञानंदनरेंद्र मोदीदिल्लीशतरंज
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!