लाइव न्यूज़ :

FIDE rating: तेजस तिवारी से मिलिए, सबसे कम उम्र के फिडे रेटिंग खिलाड़ी, पांच साल में किया कारनामा, स्टैंडर्ड रेटिंग 1149

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2023 21:04 IST

FIDE rating: मात्र साढ़े तीन साल की उम्र में अपने परिवार के सदस्यों को खेलते हुए देखकर तेजस की शतरंज में रुचि जगी।

Open in App
ठळक मुद्देचार साल और तीन महीने की उम्र में अपना पहला फिडे रेटिड रेपिड टूर्नामेंट खेला।2022 में उत्तराखंड राज्य ओपन टूर्नामेंट के अंडर आठ वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। दो से तीन घंटे अभ्यास करता है और उसका लक्ष्य ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियन बनना है।

FIDE rating: भारत के पांच साल के तेजस तिवारी शतरंज की वैश्विक संचालन संस्था फिडे की रेटिंग हासिल करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने। तेजस की फिडे स्टैंडर्ड रेटिंग 1149 है। फिडे ने कहा कि किंडरगार्टन के छात्र तेजस ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में पहली दिवंगत धीरज सिंह रघुवंशी ओपन फिडे रेटिग शतरंज टूर्नामेंट के दौरान अपनी पहली रेटिंग (1149) हासिल की।

मात्र साढ़े तीन साल की उम्र में अपने परिवार के सदस्यों को खेलते हुए देखकर तेजस की शतरंज में रुचि जगी। उन्होंने चार साल की उम्र में जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलना शुरू किया और जल्द ही वह राज्य के बाहर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने लगे। तेजस ने चार साल और तीन महीने की उम्र में अपना पहला फिडे रेटिड रेपिड टूर्नामेंट खेला।

उन्होंने 2022 में उत्तराखंड राज्य ओपन टूर्नामेंट के अंडर आठ वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। तेजस को कोचिंग देने वाले उनके पिता शरद तिवारी ने बताया कि उनका दिन में दो से तीन घंटे अभ्यास करता है और उसका लक्ष्य ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियन बनना है।

शरद ने कहा, ‘‘वह हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशल स्कूल में यूकेजी में पढ़ता है और दिन में दो से तीन घंटे अभ्यास करता है। उसका लक्ष्य एक दिन ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियन बनना है।’’ फिडे ने ट्वीट किया, ‘‘तेजस तिवारी से मिलिए, सबसे कम उम्र के फिडे रेटिड खिलाड़ी। वह पांच साल का है और उसकी फिडे स्टैंडर्ड रेटिंग 1149 है।’’

टॅग्स :शतरंजउत्तराखण्डChess Federation of India
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!