लाइव न्यूज़ :

मियामी ओपन में नहीं खेलेंगे फेडरर

By भाषा | Updated: March 2, 2021 11:46 IST

Open in App

मियामी, दो मार्च (एपी) दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने इस महीने होने वाले मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है जिससे कि टूर में वापसी की अपनी तैयारी को अधिक समय दे सकें।

फेडरर के एजेंट ने यह जानकारी दी।

पिछले सत्र में दायें घुटने के दो आपरेशन के बाद 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर एक साल से अधिक समय से प्रतिस्पर्धी टेनिस नहीं खेले हैं।

अगस्त में 40 बरस के होने वाले फेडर की अगले महीने कतर के दोहा में 14 मार्च से शुरू हो रहे हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के साथ टूर पर वापसी की योजना है।

फेडरर को 24 मार्च से मियामी में शुरू हो रहे मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेना था लेकिन उनके एजेंट टोनी गॉडसिक ने सोमवार को बताया कि वह वहां नहीं खेलेंगे।

गॉडसिक ने ईमेल पर एपी को बताया, ‘‘दोहा और शायद दुबई के बाद, (फेडरर) वापस जाएगा और ट्रेनिंग करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!