लाइव न्यूज़ :

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिये एफसी गोवा से भिड़ेगा चेन्नइयन एफसी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 17:56 IST

Open in App

बामबोलिम, 12 फरवरी अब तक मौकों को भुनाने में नाकाम रही चेन्नइयन एफसी की टीम शनिवार को यहां जब एफसी गोवा का सामना करेगी तो वह जीत दर्ज करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवंत बनाये रखने की कोशिश करेगी।

अगर चेन्नइयन इस मैच में एफसी गोवा से हार जाता है तो फिर दो बार के चैंपियन का खिताब का सपना भी टूट जाएगा। यहां तक कि जीत के बाद भी वह अगर मगर के भंवर में फंसा रहेगा।

लेकिन कोच कसाबा लाजलो जानते हैं कि उनकी टीम ऐसा कर सकती है और उन्हें अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। चेन्नइयन के 17 मैचों में 17 अंक हैं।

लाजलो ने कहा, ‘‘जमशेदपुर के खिलाफ हमारे पास जीत का अच्छा मौका था, लेकिन दुर्भाग्यवश हम आत्मघाती गोल खा बैठे और मैच के अंतिम समय में हमें हार झेलनी पड़ी। यह बेहद दर्दनाक था क्योंकि हमारे पास स्कोर करने और मैच जीतने का अच्छा मौका था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हमें अगले तीन मैचों पर अपना ध्यान लगाना होगा। हमारे लिए गोवा के खिलाफ यह जरूरी है कि हम अपने क्लब के लिए खेलें और यह दिखाएं कि हमारी टीम अब भी अच्छी है।’’

दूसरी तरफ गोवा का लक्ष्य जीत दर्ज करके प्लेऑफ में अपनी जगह मजबूत करना होगा। टीम के अब केवल तीन मैच बचे हुए हैं और इनमें वह अंक नहीं गंवानी चाहेगी। एफसी गोवा 16 मैचों में 23 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। उसने गोवा को अपने पिछले मैच में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

गोवा के मुख्य कोच कोच जुआन फेरांडो ने कहा, ‘‘यह टीम कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग कर रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे खिलाड़ी मजबूत मानसिकता के हैं और वे सभी मैच जीतना चाहते हैं। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि जब स्कोर अच्छा नहीं होता है या जब हम मुश्किल में होते हैं, तो वे एक मजबूत मानसिकता का परिचय देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Election 2026: क्यों बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा हो रही वोटिंग? जानें वजह

भारतWest Bengal election 2026: बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा का कड़ा पहरा, वोट डालने उमड़े लोग

क्रिकेट226 रन बनाकर जीते?, आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा सफल चेज, 2025 में बनाए 210 रिकॉर्ड टूटा?

पूजा पाठPanchang 02 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 May 2026: आज मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!