लाइव न्यूज़ :

तेज गेंदबाज उमरान टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के नेट गेंदबाज के रूप में यूएई में रूकेंगे

By भाषा | Updated: October 9, 2021 22:32 IST

Open in App

दुबई, नौ अक्टूबर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार पदार्पण करने के बाद जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के नेट गेंदबाज के रूप में यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में रहने के लिए कहा गया है।

  आईपीएल की शुरुआत से पहले सीनियर स्तर के सिर्फ दो घरेलू मैचों खेलने वाले 21 वर्षीय इस गेंदबाज ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को इतना प्रभावित किया है कि उन्हें टीम के साथ नेट गेंदबाज के रूप में बुलाया गया है।

उमरान ने इस सत्र में अपनी तेज गति की गेंदबाजी से कई लोगों को प्रभावित किया। वह लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आईपीएल की सबसे तेज गेंद भी फेंकी। उमरान के पिता फल की दुकान के मालिक हैं।

एसआरएच फ्रैंचाइजी के एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘हां, उमरान यहां रुक रहा है क्योंकि वह नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम इंडिया के बायो-बबल में शामिल होगा।’’

आईपीएल के अपने पदार्पण सत्र में इस तेज गेंदबाज ने तीन मैचों में दो विकेट झटके। उनकी टीम हालांकि तालिका में आखिरी पायदान पर रही।

भारतीय कप्तान कोहली ने भी उमरान की तारीफ की।

कोहली ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट हर साल प्रतिभाओं को सामने लाता है, एक खिलाड़ी को 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए देखना अच्छा है। यहां से खिलाड़ियों की प्रगति को समझना महत्वपूर्ण है।’’

भारतीय टीम टी20 विश्व कप में 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!