लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने आईएसएसएफ का पेज डिलीट किया, निशानेबाजी संस्था ने मदद की अपील की

By भाषा | Updated: November 6, 2020 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के बिना किसी सूचना के वैश्विक संस्था का पेज हटाये जाने से उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसके कारण आईएसएसएफ ने ‘#अनब्लॉक_आईएसएसएफ_फेसबुक’ अभियान शुरू किया है।

ट्विटर और इंस्टाग्राम के अलावा दुनिया भर के निशानेबाज खेल की संचालन संस्था के अपडेट के लिये आईएसएसएफ फेसबुक पेज पर निर्भर रहते हैं। इस पेज को 14 जनवरी 2010 में बनाया गया था।

निशानेबाजी की शीर्ष संस्था ने गुरूवार को एक बयान में कहा, ‘‘कल एक अप्रिय स्थिति पैदा हुई और फेसबुक ने बिना कोई कारण बताये या चेतावनी दिये बिना सोशल नेटवर्क पर से आईएसएसएफ पेज डिलीट कर दिया। ’’

इसके अनुसार, ‘‘इस समय हम देख रहे हैं कि क्या हुआ और आप सभी के साथ अधिकारिक वेबसाइट, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर बने हुए हैं। ’’

बयान में कहा गया, ‘‘हम आप सभी से हमारा समर्थन करने के लिये कहते हैं। प्लीज आप इसके लिये हैशटैग ‘#अनब्लॉक_आईएसएसएफ_फेसबुक’ का इस्तेमाल कीजिये। ’’

आईएसएसएफ ने निशानेबाजी जगत से एकजुटता दिखाने का अनुरोध किया ताकि फेसबुक अपने फैसले को पलट दे।

आईएसएसएफ का मुख्यालय म्यूनिख में है और पेज को हटाने का कारण भी पता नहीं है लेकिन फेसबुक की हथियारों पर कड़ी नीति है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!