लाइव न्यूज़ :

FA Cup: लीवरपूल को 4-3 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड, स्थानापन्न खिलाड़ी डियालो ने आखिरी क्षणों में गोल कर कोच हैग की टीम को यादगार जीत दिलाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2024 13:15 IST

FA Cup: स्थानापन्न खिलाड़ी अमद डियालो ने आखिरी क्षणों में गोल कर कोच एरिक टेन हैग की टीम को यादगार जीत दिला दी। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैच के अहम पलों में गोलकर शानदार वापसी की।

Open in App
ठळक मुद्देएंटोनी ने 87वें मिनट में गोल कर स्कोर को 2-2 से बराबर किया जिससे मुकाबला अतिरिक्त समय में खिंचा।लीवरपूल को 3-2 की बढ़त दिला दी लेकिन इसके सात मिनट बाद मार्कस रदरफोर्ड के गोल से स्कोर बराबर हो गया। स्कॉट मैकटोमिने ने 10वें मिनट में मैनचेस्टर यूनाइटेड का खाता खोला था।

FA Cup: मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अतिरिक्त समय तक चले एफए कप फुटबॉल क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में रविवार को यहां लीवरपूल को 4-3 से शिकस्त दी। नियमित समय में यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर था। स्थानापन्न खिलाड़ी अमद डियालो ने आखिरी क्षणों में गोल कर कोच एरिक टेन हैग की टीम को यादगार जीत दिला दी। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैच के अहम पलों में गोलकर शानदार वापसी की। मैच के 86वें मिनट में टीम 2-1 से पिछड़ रही थी और उस पर हार का खतरा मंडरा रहा था। एंटोनी ने 87वें मिनट में गोल कर स्कोर को 2-2 से बराबर किया जिससे मुकाबला अतिरिक्त समय में खिंचा।

हार्वी एलियट ने 105वें मिनट में फिर से लीवरपूल को 3-2 की बढ़त दिला दी लेकिन इसके सात मिनट बाद मार्कस रदरफोर्ड के गोल से स्कोर बराबर हो गया। अतिरिक्त समय का खेल खत्म होने से ठीक पहले अमद के गोल ने मैनचेस्टर यूनाइटेड को अंतिम चार में पहुंचा दिया। इससे पहले स्कॉट मैकटोमिने ने 10वें मिनट में मैनचेस्टर यूनाइटेड का खाता खोला था।

लीवरपूल की टीम ने एलेक्सिस मैक्स एलिस्टर और मोहम्मद सालाह के गोल से मध्यांतर से पहले 2-1 की बढ़त बना ली थी। सेमीफाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड के सामने कोवेंट्री की चुनौती होगी। अंतिम आठ के एक अन्य मैच में चेल्सी ने स्टॉपेज समय में दो गोल के दम पर लिस्टर सिटी को 4-2 से शिकस्त दी। मार्क कुकुरेला और कोल पामर के गोल से चेल्सी ने पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बना ली थी।

एक्सल डिसासी के आत्मघाती गोल से मैच में लिस्टर सिटी की वापसी हुई और फिर स्टेफे माविदिदि ने 62वें मिनट गोल दाग स्कोर बराबर कर दिया। यह मुकाबल जब अतिरिक्त समय में खिचने की ओर बढ़ रहा था तब  कार्नी चुक्वुएमेका (90+2 मिनट) के गोल से चेल्सी ने बढ़त हासिल की जबकि इसके छह मिनट बाद नोनी मादुके टीम की बढ़त को 4-2 कर दिया। चेल्सी को सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी का सामना करना है।

 

टॅग्स :फीफामैनचेस्टर युनाइटेड
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

विश्वFIFA ने शुरू किया पीस अवॉर्ड, डोनाल्ड ट्रंप को सम्मानित करने की अटकलें तेज

विश्व31 साल की जॉर्जिना रोड्रिग्स से रोनाल्डो ने की सगाई, हीरे अंगूठी की कीमत का खुलासा, जानें

विश्वकौन हैं ओलिविया स्मिथ?, दुनिया की सबसे महंगी फुटबॉलर, 11.57 करोड़ रुपए

विश्वफीफा विश्व कप 2026ः ऑस्ट्रेलिया, जापान, ईरान, दक्षिण कोरिया, उजबेकिस्तान, जोर्डन ने किया क्वालीफाई, पराग्वे को 1-0 से हराकर ब्राजील ने जगह बनाई, देखिए जगह पक्की करने वाली टीम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!