लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में रसायन फैक्टरी में विस्फोट, दो की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: November 5, 2020 10:50 IST

Open in App

मुंबई, पांच नवंबर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बुधवार देर रात एक रसायन फैक्टरी में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुंबई से 70 किलोमीटर दूर स्थित खोपोली उपनगर के सजगांव औद्योगिक क्षेत्र के ढेकु में देर रात ढाई बजे के आसपास एक फैक्टरी में धमाका हुआ जिसके बाद परिसर में आग लग गई।

खोपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि अग्निशमन दल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने तथा बचाव अभियान शुरू किया।

घायलों को खोपोली स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी के अनुसार सुबह तक आग बुझाने का काम जारी था।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!