लाइव न्यूज़ :

मोहम्मडन स्पोर्टिंग और गोकुलम केरल के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

By भाषा | Updated: February 7, 2021 18:49 IST

Open in App

कल्याणी, सात फरवरी अजेय होने के बावजूद अंक तालिका में छठे स्थान पर चल रही मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम सोमवार को यहां गोकुलम केरल एफसी के खिलाफ आईलीग फुटबॉल मुकाबले में सत्र की अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

मोहम्मडन और गोकुलम दोनों के सात-सात अंक हैं लेकिन केरल की टीम ने दो मैचों में जीत दर्ज की है और दो में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। दूसरी तरफ कोलकाता की टीम के चार मैच ड्रॉ रहे जबकि टीम ने एक में जीत दर्ज की।

मोहम्मडन की टीम बेहतर गोल अंतर के कारण हालांकि केरल की टीम से दो स्थान ऊपर है।

मोहम्मडन के मुख्य कोच जोस हेविया ने कहा, ‘‘हमारी नजरें ड्रॉ पर नहीं हैं। हम जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे। हम अपने खेलने की शैली पर ध्यान लगाएंगे और गोकुलम केरल एफसी के खिलाफ यही हमारी रणनीति रहेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों की आक्रामक मानसिकता शानदार है। मैं सिर्फ यही उम्मीद कर सकता हूं कि आक्रामक संयोजन और मौके बेहतर होंगे जिससे कि हम मौकों को भुना सकें जिन्हें हमने पहले गंवाया है। ’’

गोकुलम की टीम भी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। डेनिस एंटवी और फिलिप एडजाह अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन टीम को अगर शीर्ष हाफ में जगह बनानी है तो अपने अगले कुछ मुकाबले जीतने होंगे।

केरल की टीम के मुख्य कोच विनसेंजो अल्बर्टो एनिसी ने कहा, ‘‘मोहम्मडन एसी के खिलाफ मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। रीयल कश्मीर के खिलाफ गोल नहीं खाने से हम खुश थे लेकिन मेरे मानना है कि उनके खिलाफ ड्रॉ हमारे लिए नकारात्मक नतीजा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सत्र में इस समय हमें शीर्ष पर रहने की उम्मीद थी। हालांकि हमारे सिर्फ सात अंक हैं। हम सिर्फ इतना कर सकते हैं कि एक बार में एक मैच पर ध्यान लगाएं और पहली चुनौती मोहम्मडन एससी के खिलाफ तीन अंक हासिल करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्यूटर, गेम डेवलपर, NASA फेलो: कौन है व्हाइट हाउस डिनर शूटिंग का संदिग्ध कोल थॉमस एलन?

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

भारतपीएम मोदी ने जनगणना 2027 में जन-भागीदारी पर दिया जोर, जानिए 'मन की बात' के संबोधन की बड़ी बातें

क्रिकेटगेंद पर जोर से प्रहार करता और खेलते हुए देखने में मजा आता, वैभव सूर्यवंशी बैटिंग देख कायल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!