लाइव न्यूज़ :

European Football Championship 2024: रोनाल्डो कारनामा, 197वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर बनाया रिकॉर्ड, जानिए गोलों की संख्या, यहां देखें टॉप 10 खिलाड़ी की सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2023 14:34 IST

European Football Championship 2024: पुर्तगाल के रोनाल्डो पहले ही पुरुष फुटबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और अब उनके नाम पर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने का नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुर्तगाल की 4-0 से जीत के दौरान बनाया।रोनाल्डो और कुवैत के बादेर अल मुतावा के नाम पर 196 मैच खेलने का संयुक्त रिकॉर्ड दर्ज था। कुल गोल की संख्या को 120 पर भी पहुंचाया।

European Football Championship 2024: क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हैरी केन ने 2024 में होने वाली यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मैचों में गुरुवार को नए रिकॉर्ड बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई।

पुर्तगाल के रोनाल्डो पहले ही पुरुष फुटबॉल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और अब उनके नाम पर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने का नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। रोनाल्डो ने यह रिकॉर्ड लिचेंस्टीन के खिलाफ पुर्तगाल की 4-0 से जीत के दौरान बनाया।

यह उनका 197वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। इससे पहले रोनाल्डो और कुवैत के बादेर अल मुतावा के नाम पर 196 मैच खेलने का संयुक्त रिकॉर्ड दर्ज था। रोनाल्डो ने इस मैच में दूसरे हाफ में पेनल्टी को गोल में बदलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कुल गोल की संख्या को 120 पर भी पहुंचाया।

इस बीच केन इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड की इटली पर 2-1 से जीत के दौरान पहले हाफ में पेनल्टी को गोल में बदला। यह उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 54वां बोल था जो कि वायने रूनी से एक गोल अधिक है। यूरो 2024 का आयोजन जर्मनी में किया जाएगा जिसके क्वालीफाइंग मैचों की शुरुआत विश्वकप समाप्त होने की तीन महीने बाद हुई है।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोलियोनेल मेसीफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!