Euro 2024: 6 ग्रुप और 24 टीम, यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप ड्रॉ निकला, 14 जून से 14 जुलाई तक आयोजन, जानें शेयडूल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 3, 2023 11:34 AM2023-12-03T11:34:25+5:302023-12-03T11:35:23+5:30
Euro 2024: सितंबर में कोच जूलियन नेगल्समैन के जर्मनी के साथ जुड़ने के बाद से टीम ने दो मैत्री मैच गंवाए हैं जबकि टीम को 2023 में 13 मैत्री मैच में से छह में हार का सामना करना पड़ा।
![Euro 2024 groups 6 and 24 teams European Football Championship draw organized from June 14 to July 14 know schedule | Euro 2024: 6 ग्रुप और 24 टीम, यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप ड्रॉ निकला, 14 जून से 14 जुलाई तक आयोजन, जानें शेयडूल Euro 2024 groups 6 and 24 teams European Football Championship draw organized from June 14 to July 14 know schedule | Euro 2024: 6 ग्रुप और 24 टीम, यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप ड्रॉ निकला, 14 जून से 14 जुलाई तक आयोजन, जानें शेयडूल](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/euro-2024_202312280876.jpg)
file photo
Euro 2024: मेजबान जर्मनी को अगले साल होने वाली यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2024) के शनिवार को हुए ड्रॉ में हंगरी, स्कॉटलैंड और स्विट्जरलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। जर्मनी के लिए 2023 का साल निराशाजनक रहा और टीम 2024 में बेहतर प्रदर्शन के साथ अपना दावा मजबूत करने की कोशिश करेगी।
सितंबर में कोच जूलियन नेगल्समैन के जर्मनी के साथ जुड़ने के बाद से टीम ने दो मैत्री मैच गंवाए हैं जबकि टीम को 2023 में 13 मैत्री मैच में से छह में हार का सामना करना पड़ा। इस 24 टीम के टूर्नामेंट के ग्रुप बी में गत चैंपियन इटली और स्पेन एक बार फिर भिड़ते हुए नजर आएंगे।
टूर्नामेंट की इन दो सबसे सफल टीम ने यूरोपीय चैंपियनशिप के पिछले चार में से तीन खिताब जीते हैं। ग्रुप की दो अन्य टीम क्रोएशिया और अल्बानिया हैं। ग्रुप सी में इंग्लैंड, डेनमार्क, स्लोवेनिया और सर्बिया को जगह मिली है जबकि ग्रुप डी में फ्रांस, ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड के अलावा एक प्ले ऑफ (पोलैंड, एस्टोनिया, वेल्स या फिनलैंड में से एक) विजेता को शामिल किया गया है।
ग्रुप ई में बेल्जियम, रोमानिया और स्लोवाकिया का साथ एक प्ले ऑफ विजेता देगा जो इजराइल, आइसलैंड, बोस्निया-हर्जेगोविना और यूक्रेन में से एक होगा। ग्रुप एफ में भी पुर्तगाल, तुर्की, चेक गणराज्य के साथ एक प्ले ऑफ विजेता (जॉर्जिया, लग्जमबर्ग, यूनान और कजाखस्तान में से एक) को जगह मिली है। यूरो 2024 का आयोजन 14 जून से 14 जुलाई तक किया जाएगा।