लाइव न्यूज़ :

English Premier League: लीवरपूल के सालाह की बराबरी, 32 गोल कर चुके हैं हैलेंड, एलेन और एंडी की रिकॉर्ड पर नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2023 14:07 IST

English Premier League: मैनचेस्टर सिटी ने लीसेस्टर को 3-1 से हरा दिया। इस जीत से गत चैंपियन सिटी की टीम शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल से सिर्फ तीन अंक पीछे रह गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआर्सेनल के 30 मैच में 73 जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद सिटी के इतने ही मैचों में 70 अंक हैं। लीसेस्टर के खिलाफ हैलेंड सिर्फ मध्यांतर तक खेले लेकिन नॉर्वे के इस अंतरराष्ट्रीय ने इस दौरान दो गोल दागे।एक गोल पेनल्टी पर किया जबकि दूसरा गोल केविन डि ब्रून के थ्रो बॉल पर दागा।

English Premier League: एर्लिंग हैलेंड ने दो गोल दागकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के एक सत्र में सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की जिससे मैनचेस्टर सिटी ने लीसेस्टर को 3-1 से हरा दिया। इस जीत से गत चैंपियन सिटी की टीम शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल से सिर्फ तीन अंक पीछे रह गई है।

आर्सेनल के 30 मैच में 73 जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद सिटी के इतने ही मैचों में 70 अंक हैं। लीसेस्टर के खिलाफ हैलेंड सिर्फ मध्यांतर तक खेले लेकिन नॉर्वे के इस अंतरराष्ट्रीय ने इस दौरान दो गोल दागे। उन्होंने एक गोल पेनल्टी पर किया जबकि दूसरा गोल केविन डि ब्रून के थ्रो बॉल पर दागा।

हैलेंड के नाम मौजूदा सत्र में अब 32 गोल हो गए हैं और उन्होंने लीवरपूल के मोहम्मद सालाह की बराबरी की जिन्होंने 2017-18 में 38 मैच के ईपीएल सत्र में इतने गोल दागे थे। हैलेंड के पास 42 मैच के सत्र का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा जो 34 गोल का है।

यह रिकॉर्ड एंडी कोल (न्यूकासल की ओर से 1993-94 में) और एलेन शियरर (ब्लैकबर्न की ओर से 1994-95 में) के नाम दर्ज है। चेल्सी को इस बीच ब्राइटन के खिलाफ 1-2 की शिकस्त झेलनी पड़ी जो फ्रेंक लैंपर्ड के मार्गदर्शन में टीम की लगातार तीसरी हार है। 

एमबाप्पे ने फ्रेंच लीग में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड बनाया, पीएसजी ने लेन्स को हराया

काइलियान एमबाप्पे और लियोनल मेस्सी के गोल से शीर्ष पर चल रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने दूसरे स्थान पर चल रहे लेन्स को 3-1 से हराकर अपनी बढ़त नौ अंक की कर ली। लेन्स की टीम को हालांकि 19वें मिनट के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा क्योंकि अचरफ हकीमी के खिलाफ फाउल के बाद मिडफील्डर सेलिस अब्दुल समद को मुकाबले से बाहर कर दिया गया।

मौजूदा सत्र में एडिनसन केवानी के 200 गोल के आंकड़े को पीछे छोड़कर पीएसजी के सर्वकालिक सबसे सफल खिलाड़ी बने एमबाप्पे शनिवार को एक और गोल करके 139 गोल के साथ लीग वन में पीएसजी के सबसे सफल खिलाड़ी बने। केवानी ने इससे पहले 138 गोल दागे थे। कुल मिलाकर पीएसजी की ओर से एमबाप्पे 203 गोल कर चुके हैं। रविवार को मार्सिले की टीम ट्रोयेस को हराकर लेन्स को पछाड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है। 

टॅग्स :लीवरपूलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!