लाइव न्यूज़ :

भारतीय प्रदर्शन से प्रेरणा लेगा इंग्लैंड : रूट

By भाषा | Updated: December 5, 2021 13:00 IST

Open in App

ब्रिसबेन, पांच दिसंबर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने रविवार को कहा कि उनकी टीम गाबा में आठ दिसंबर से शुरू होने वाली एशेज श्रृंखला में भारतीय टीम के प्रदर्शन से प्रेरणा लेगी जिसने इस साल के शुरू में यहां आस्ट्रेलिया के विजय अभियान को थामकर श्रृंखला जीती थी।

भारत ने इस साल जनवरी में गाबा में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में तीन विकेट से जीत दर्ज करके श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की थी। यह आस्ट्रेलिया की गाबा में 35 साल में पहली हार थी और रूट ने कहा कि उनकी टीम इस श्रृंखला में कैसा रवैया अपनाएगी इसको लेकर उसका रवैया स्पष्ट है।

रूट ने यहां एशेज से जुड़े कार्यक्रम में कहा, ‘‘भारत जिस तरह से अपने मजबूत पक्षों पर अडिग रहा, इंग्लैंड भी वही रणनीति अपनाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को श्रेय जाता है। उन्होंने पूरी श्रृंखला में बेजोड़ प्रदर्शन किया था तथा कई तरह से यहां का दौरा करने वाली टीमों के लिये अच्छा उदाहरण पेश किया था। ’’

आस्ट्रेलिया ने मैच से दो दिन पहले अपनी अंतिम एकादश घोषित कर दी जिससे इंग्लैंड के लिये रणनीति तैयार करने में कुछ आसानी होगी।

इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया में आखिरी बार 2011 में एशेज जीती थी। उस टीम में उसके दोनों मुख्य तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!