लाइव न्यूज़ :

EURO 2020: यूक्रेन को 4-0 से हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में, हैरी केन के दो गोल ने किया कमाल

By भाषा | Updated: July 4, 2021 10:15 IST

EURO 2020: इंग्लैंड की जीत में हैरी केन की भूमिका सबसे अहम रही। उन्होंने दो गोल दागे। इंग्लैंड इससे पहले आखिरी बार यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में 1996 में पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैरी केन ने चौथे और 50वां मिनट में किया गोलयूरो 2020 का ये एकमात्र मैच रहा जिसे इंग्लैंड ने वेम्बले स्टेडियम से बाहर खेलाटूर्नामेंट में ये लगातार पांचवां मैच जिसमें इंग्लैंड ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को गोल नहीं करने दिया

रोम: हैरी केन के दो गोल की मदद से इंग्लैंड ने यूक्रेन को 4-0 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप – यूरो 2020 के सेमीफाइनल में जगह बनायी।

यूरो 2020 में यह एकमात्र मैच था जिसे इंग्लैंड ने वेम्बले स्टेडियम से बाहर खेला था और इसी में उसने सबसे दबदबे वाला प्रदर्शन किया।

शनिवार को खेले गये मैच में केन ने चौथे और 50वें मिनट में गोल दागे। उनके अलावा हैरी मैगुआयर (46वें मिनट) और जोर्डन हेंडरसन (63वें मिनट) ने भी गोल किये। यह इंग्लैंड का टूर्नामेंट में लगातार पांचवां मैच है जिसमें उसने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को गोल नहीं करने दिया।

यह 1966 के विश्व कप फाइनल के बाद पहला अवसर है जबकि इंग्लैंड ने किसी बड़े टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में चार गोल किये। उसने 1966 में पश्चिम जर्मनी को 4-2 से हराया था।

इंग्लैंड की टीम अब वापस लंदन लौटेगी जहां बुधवार को उसका सामना डेनमार्क से होगा जिसने बाकू में खेले गये मैच में चेक गणराज्य को 2-1 से हराया।

केन ने कहा, ‘‘हमें वेम्बले में सेमीफाइनल खेलने को मिलेगा। एक टीम, एक देश के रूप में हमारे लिये क्या शानदार मौका है। यह हमारे लिये शानदार अवसर है और हमें इसका पूरा फायदा उठाना होगा। ’’

इंग्लैंड इससे पहले आखिरी बार यूरोपीय चैंपियनशिप के फाइनल में 1996 में पहुंचा था लेकिन अब उसके सामने सबसे बड़ा लक्ष्य 1996 की विश्व कप जीत को दोहराना होगा।

टॅग्स :फुटबॉलइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!