लाइव न्यूज़ :

भारत में 2022 एएफसी महिला एशियाई कप के क्वालीफाइंग राउंड का ड्रॉ स्थगित

By भाषा | Updated: May 11, 2021 15:22 IST

Open in App

कुआलालंपुर, 11 मई भारत में होने वाले 2022 एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग दौर का 27 मई को होने वाला ड्रॉ मेजबान देश और महाद्वीप में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण मंगलवार को स्थगित कर दिया गया।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने कहा कि यहां होने वाले ड्रॉ को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

एएफसी ने बयान में कहा, ‘‘मौजूदा चुनौतियों और इंतजामों को ध्यान में रखते हुए एएफसी सहमत हुआ है कि मेजबान देश के अलावा पूरे महाद्वीप में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण सभी टीमों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और संबंधित हितधारकों की सुरक्षा को देखते हुए ड्रॉ को स्थगित करना जरूरी है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘सही समय पर एशिया के शीर्ष महिला टूर्नामेंट से जुड़े नए इंतजामों की अधिक जानकारी की घोषणा की जाएगी। ’’

जनवरी में एएफसी ने घोषणा की थी कि मुख्य टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल 20 जनवरी से छह फरवरी के बीच किया जाएगा।

हालांकि उज्बेकिस्तान में होने वाले 2022 एएफसी अंडर 20 महिला एशियाई कप और इंडोनेशिया में होने वाले 2022 एएफसी अंडर 17 महिला एशियाई कप के क्वालीफाइंग मैचों का ड्रॉ 27 मई को ही होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!