लाइव न्यूज़ :

दिलप्रीत की हैट्रिक और जरमनप्रीत के दो गोल से भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से हराया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 17:22 IST

Open in App

ढाका, 15 दिसंबर स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह की हैट्रिक से गत चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने बुधवार को यहां मेजबान बांग्लादेश को 9-0 से हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्राफी (एसीटी) पुरूष हॉकी टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।

दिलप्रीत (12वें, 22वें और 45वें) ने भारत के लिये तीन मैदानी गोल किये जबकि जरमनप्रीत सिंह (33वें, 43वें) ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल दागे।

इस बीच में ललित उपाध्याय (28वें) ने उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह की पेनल्टी कॉर्नर से की गयी फ्लिक को गोल में बदला।

आकाशदीप सिंह (54वें) ने मैदानी गोल किया जबकि मंदीप मोर ने 55वें मिनट में देश के लिये अपना पहला गोल दागा।

इतना ही काफी नहीं था कि हरमनप्रीत ने भी स्कोरशीट में अपना नाम लिखवा दिया, उन्होंने 57वें मिनट में भारत के 13वें पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।

तोक्यो ओलंपिक के ऐतिहासिक अभियान के बाद कुछ नये खिलाड़ियों के साथ पहला टूर्नामेंट खेल रही मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारत ने मंगलवार को टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में कोरिया से 2-2 से ड्रा खेला था।

भारतीय टीम अब शुक्रवार को राउंड रोबिन चरण में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!