लाइव न्यूज़ :

एरिक्सन के मैदान पर बेहोश होने के बाद हारा डेनमार्क

By भाषा | Updated: June 13, 2021 09:59 IST

Open in App

कोपेनहेगन, 13 जून (एपी) जोएल पोजनपालो ने गोला दागा जबकि लुकास रेडेकी ने पेनल्टी बचायी जिससे फिनलैंड ने क्रिस्टियन एरिक्सन के मैदान पर बेहोश होने के कारण चर्चा में रहे यूरो—2020 फुटबॉल चैंपिय​नशिप के मैच में डेनमार्क को 1—0 से हराया।

पहले हॉफ के अंतिम क्षणों में एरिक्सन मैदान पर गिर गये और उन्हें तुरंत उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जिसके कारण लगभग 90 मिनट तक खेल रुका रहा। डेनमार्क फुटबॉल महासंघ ने कहा कि एरिक्शन होश में हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।

डेनमार्क के कोच कास्पर जलमैंड ने कहा, ''आप इस तरह की स्थिति में मैच नहीं खेल सकते हैं। हमने जो प्रयास किया वह अविश्वसनीय है। यह अविश्वसनीय है कि खिलाड़ी दूसरे हॉफ में खेलने के लिये उतरे और उन्होंने दबदबा बनाया।''

जब यह मैच दोबारा शुरू हुआ तो पोजनपालो ने 60वें मिनट में फिनलैंड को बढ़त दिला दी। उन्होंने जेरे उरोनेन के क्रास पर हेडर से यह गोल किया। डेनमार्क के गोलकीपर कास्पर शमाइकल ने गेंद पर हाथ लगाया लेकिन वह उसे रोक नहीं पाये।

डेनमार्क ने पूरे मैच में दबदबा बनाये रखा लेकिन फिनलैंड को गोल करने का केवल एक मौका मिला और वह इसे भुनाने में सफल रहा। डेनमार्क ने छह शॉट गोल पर लगाये लेकिन उसे हर बार नाकामी मिली।

डेनमार्क को सबसे अच्छा मौका तब मिला जब उसे 74वें मिनट में पेनल्टी मिली लेकिन रेडेकी ने अपने बायीं तरफ डाइव लगाकर पियरे एमिल हॉबजर्ग के शॉट को रोक दिया।

फिनलैंड किसी बड़े टूर्नामेंट में पदार्पण कर रहा था लेकिन उसके देश की फुटबॉल इतिहास में सबसे बड़ी जीत से अधिक चर्चा एरिक्शन के अचानक बेहोश होने की रही।

फिनलैंड के फारवर्ड टीम पुकी ने कहा, ''यह निश्चिति तौर पर मेरे करियर के सबसे मुश्किल मैचों में से एक था। ''

उन्होंने कहा, ''हमने फैसला किया कि डेनमार्क की टीम जो करेगी हम भी वहीं करेंगे। मैदान पर वापस लौटकर मैच खेलना आसान नहीं था लेकिन जब हमने सुना कि सब कुछ ठीक है तो हमने मैच पर ध्यान देना शुरू कर दिया। आखिर में हमें जीत मिली जिस पर हमें गर्व है। ''

एरि​क्सन को मैदान पर ही 10 मिनट तक चिकित्सा उपलब्ध करायी गयी और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों टीमों ने बाद में आपात बैठक बुलायी और जब पता चल गया कि एरिक्सन की स्थिति स्थिर है तो उन्होंने मैच जारी रखने का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!