केक लेकर मैरी कॉम के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, मनाया उनके बेटे का 7वां जन्मदिन

By भाषा | Published: May 14, 2020 09:19 PM2020-05-14T21:19:45+5:302020-05-14T21:19:45+5:30

दिल्ली पुलिस के जवान केक लेकर देश की शीर्ष मुक्केबाज और राज्यसभा सांसद एमसी मैरीकॉम के बंगले पहुंच गए और उनके बेटे का जन्मदिन मनाया।

Delhi police surprise Mary Kom with a cake on her younger son Prince's birthday | केक लेकर मैरी कॉम के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, मनाया उनके बेटे का 7वां जन्मदिन

दिल्ली पुलिस के जवानों ने मैरी कॉम के बेटे प्रिंस का जन्मदिन मनाया। (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Highlightsदिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुवार को एमसी मैरी कॉम के बेटे प्रिंस का जन्मदिन मनाने पहुंची।प्रिंस सात साल का हो गया है और उसने अपना जन्मदिन तुगलक रोड पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों के साथ मनाया।

नई दिल्ली। लॉकडाउन के कारण बच्चे बाहर नहीं जा पा रहे हैं लेकिन छह बार की विश्व चैंपियन और राज्य संभा सांसद एमसी मैरी कॉम के सबसे छोटे बेटे प्रिंस के लिये यह जन्मदिन हमेशा यादगार रहेगा, क्योंकि दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुवार को उसका जन्मदिन मनाने पहुंची।

प्रिंस सात साल का हो गया है, उसने अपने माता पिता, दो बड़े जुड़वा भाईयों और छोटी बहन के साथ अपना जन्मदिन तुगलक रोड पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों के साथ मनाया।

मौजूदा एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मैरी कॉम ने इस जश्न के वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘‘नई दिल्ली के डीसीपी का शुक्रिया जिन्होंने मेरे छोटे बेटे प्रिंस कॉम का जन्मदिन इतना विशेष बना दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप असली योद्धा हैं, मैं आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण के लिये आपको सलाम करती हूं।’’ दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में नागरिकों विशेषकर वृद्ध लोगों और बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिये यह अभियान चलाया है।

Web Title: Delhi police surprise Mary Kom with a cake on her younger son Prince's birthday

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे