लाइव न्यूज़ :

मर्डर केस में फरार चल रहे पहलवान सुशील कुमार पर दिल्ली पुलिस ने की एक लाख रुपये इनाम की घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: May 17, 2021 21:25 IST

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने की पहलवान सुशील कुमार की सूचना देने पर एक लाख रुपये इनाम की घोषणासुशील कुमार के सहयोगी अजय पर भी 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई हैछत्रसाल स्टेडियम में दो हफ्ते पहले हुए झगड़े और सागर राणा की हत्या से जुड़ा है मामला

दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम विवाद मामले में फरार चल रहे दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की सूचना देने पर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की है।

साथ ही एक अन्य फरार शख्स अजय पर भी 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है। छत्रसाल स्टेडियम विवाद को लेकर सुशील कुमार और छह अन्य लोगों के खिलाफ पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी किए जा चुके हैं।

छत्रसाल स्टेडियम विवाद में दरअसल एक पहलवान की मौत हो गई थी। इसके बाद से ये मामला सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले इसी मामले में सुशील कुमार के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। पिछले रविवार की शाम एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

फ्लैट खाली कराने को लेकर हुआ था झगड़ा

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में 23 साल के सागर राणा और उसके दो दोस्तों की कथित तौर पर कुछ अन्य पहलवानों ने बुरी तरह पिटाई की थी। घटना करीब दो हफ्ते पहले की है। इसमें सागर की मौत हो गई थी। 

पुलिस के मुताबिक इस विवाद में सुशील कुमार, अजय, प्रिंस दलाल, सोनू, सागर, अमित और अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हरियाणा के झज्जर के रहने वाले प्रिंस दलाल (24) को पहले ही पकड़ चुकी है।

यह झगड़ा दिल्ली के माडल टाउन इलाके में एक फ्लैट खाली करने को लेकर हुआ था। झगड़े को लेकर दर्ज हुई एफआईआर में सुशील कुमार का नाम भी है लेकिन वह फरार है। उसे पकड़ने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सुशील कुमार को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में छापे भी मारे जा रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!