लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रमंडल खेल 2022: क्रिकेट में भारतीय महिला टीम का मुकाबला पाकिस्तान से, बॉक्सिंग में निकहत जरीन पर होगी नजर

By शिवेंद्र राय | Updated: July 31, 2022 10:10 IST

राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने देश के लिए चार पदक जीते। तीसरे दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। दोनों ही टीमें अपना पहला मैच हार चुकी हैं। क्रिकेट के आलावा आज बॉक्सिंग में निकहत जरीन का मुकाबला मोजाम्बिक की हेलेना इस्माइल बगाओ के साथ होगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैच पाकिस्तान सेदोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा मैचबॉक्सिंग में निकहत जरीन का मुकाबला आज

बर्मिंघम: राष्ट्रमंडल खेलों में तीसरे दिन आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम इंडिया को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम ने एक समय मुकाबले में अच्छी पकड़ बना ली थी लेकिन आखिरी ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेल दिखाया और मैच अपने नाम किया। पिछले मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया था। हरमनप्रीत ने अर्धशतक जड़ा था। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी अच्छी शुरूआत की थी और शैफाली वर्मा ने भी प्रभावित किया था। गेंदबाजी में भारत की तरफ से तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने 18 रन देकर 4 विकेट लिए थे. लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों का साथ नहीं मिला। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम की कोशिश एकजुट होकर प्रदर्शन करने की होगी।

पाकिस्तान को भी पहले मैच में हार मिली

दूसरी तरफ पाकिस्तान को भी अपने पहले मैच में बारबडोस के हाथों हार झेलनी पड़ी। बारबाडोस ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 144 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 6 विकेट पर 129 रन ही बना सकी थी। पाकिस्तानी टीम के लिए अच्छी बात ये रही कि निडा डार ने अर्धशतक जड़ा था। 

आंकड़ों में भारी है भारतीय टीम

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक हुए मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 11 टी20 के मुकाबले खेले गए हैं।इनमें से भारतीय टीम ने 9 जबकि पाकिस्तान को 2 मैच में जीत मिली है। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला नवंबर 2018 में हुआ था। तब भारतीय टीम को 7 विकेट से आसान जीत मिली थी।

बॉक्सिंग में निकहत जरीन का मुकाबला

क्रिकेट के आलावा आज बॉक्सिंग में निकहत जरीन का मुकाबला 48-50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) भार वर्ग में शाम 4.45 बजे से होगा। इस मुकाबले पर भी सबकी नजर रहेगी। देश को निकहत से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। हाल ही में विश्व चैंपियन बनीं निकहत जरीन का मुकाबला मोजाम्बिक की हेलेना इस्माइल बगाओ के साथ होगा। अगले साल एशियाई खेल और उसके बाद फ्रांस में ओलंपिक होना है। निकहत अगर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतती हैं तो ओलंपिक में कठिन चुनौतियों से पहले उनका मनोबल बढ़ेगा।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सभारतीय क्रिकेट टीमहरमनप्रीत कौरस्मृति मंधानापाकिस्तान क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

क्रिकेटडरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में होंगे 5 मैच की टी20 सीरीज?, टीम इंडिया की घोषणा, देखिए दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!