लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: सुशील कुमार ने तीसरा कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड जीत रचा इतिहास, राहुल को भी स्वर्ण

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 12, 2018 15:36 IST

Sushil Kumar: भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने लगातार तीसरा बार जीता कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड

Open in App

नई दिल्ली, 12 अप्रैल: भारत के पहलावनों ने गुरुवार को कमाल का प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के आठवें दिन भारत को चार मेडल दिलाए। सुशील कुमार और राहुल अवारे ने गोल्ड, बबिता कुमारी फोगाट ने सिल्वर और किरण ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

सुशील कुमार ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानेस बोथा को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराते हुए फ्रीस्टाइल में पुरुषों की 74 किलोग्राम कैटिगरी का गोल्ड जीता, जोकि उनका लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडल है और वह तीन कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय रेसलर बन गए हैं। सुशील ने महज 80 सेंकेंड में ही दक्षिण अफ्रीका पहलवान पर 10-0 की बढ़त बना ली थी और उसे आसानी से धूल चटाते हुए गोल्ड पर कब्जा जमा लिया।

वहीं अपना पहला कॉमनवेल्थ गेम्स खेल रहे राहुल अवारे ने पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम कैटिगरी के फाइनल में कनाडा के स्टीवन ताकाहासी को 3-1 से हराते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। 

वहीं बबिता कुमारी ने महिलाओं की 53 किलोग्राम कैटिगरी के फाइनल में कनाडा की डियाना वेकर से हार के बाद सिल्वर मेडल जीतते हुए इन खेलों में भारत को रेसलिंग में पहला मेडल दिलाया।

वहीं रैपचेज मुकाबले में जीत के साथ ही भारतीय महिला पहलवान किरण ने 76 किलोग्राम कैटिगरी में जीत हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्ससुशील कुमाररेसलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!