लाइव न्यूज़ :

क्रिस्टल पैलेस का मैनेजर कोविड-19 पॉजिटिव, ईपीएल ने मैच स्थगित करने की मांग ठुकराई

By भाषा | Updated: December 26, 2021 19:41 IST

Open in App

लंदन, 26 दिसंबर (एपी) इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की टीम क्रिस्टल पैलेस ने कुछ खिलाड़ियों और अपने मैनेजर पैट्रिक विएरा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ मैच को स्थगित करने की मांग की लेकिन इंग्लैंड की शीर्ष घरेलू फुटबॉल टूर्नामेंट के अधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया।

पैलेस की टीम ने कोविड-19 पॉजिटिव हुए खिलाड़ियों की संख्या की जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीग के आयोजकों का मानना है कि उत्तरी लंदन स्थित इस टीम के पास मैच के लिए मैदान में उतरने के लिए पर्याप्त संख्या में खिलाड़ी है।

इस मैच के दौरान हालांकि विएरा मौजूद नहीं रहेंगे जो जांच में कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद पृथकवास में है।

कोविड-19 से जुड़े मामलों के कारण रविवार को खेले जाने वाले तीन मैच पहले ही स्थगित हो चुके है। पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 से जुड़े मामलों के कारण 13 मैच स्थगित हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!