लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: मेरठ के रवि ने शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज, पिता ने रिश्तेदारों से पैसे लेकर खरीदी थी एयर गन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 8, 2018 14:04 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले 29 साल के रवि को पहला एयर गन उनके पिता अजय कुमार ने दिया था।

Open in App

ब्रिसबेन, 8 अप्रैल: भारतीय निशानेबाज रवि कुमार ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। रवि ने जारी राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन रविवार को  224.1 स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के डेन सैम्पसन ने 245 का स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता जबकि बांग्लादेश के अब्दुल्ला हेल बाकी ने 244.7 के स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया। चार साल पहले ग्लासगो में रवि शूट आफ में मेडल से चूक गए थे ।

10 मीटर एयर राइफल में भारत के दीपक कुमार 162 . 3 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहे। रवि ने मैक्सिको में आईएसएसएफ विश्व कप में कांस्य पदक जीता था। रवि ने आखिरी प्रयास में 10. 3 स्कोर किया जो स्वर्ण या रजत शूट आफ के लिये काफी नहीं था लेकिन कांस्य उनके नाम रहा। (और पढ़ें- CWG 2018: शूटिंग में मनु भाकर ने गोल्ड, हिना सिद्धू ने सिल्वर पर लगाया निशाना)

रिश्तेदारों से पैसे लेकर पिता ने रवि के लिए खरीदी थी गन

उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले 29 साल के रवि को पहला एयर गन उनके पिता अजय कुमार ने दिया था। अजय खटौली के एक चीनी मील में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दवा की दुकान खोली और अपने रिश्तेदारों से पैसे मांगकर रवि के लिए पहली एयर गन खरीदी। अपनी मां के मामा राजपाल सिंह और अजुर्न अवॉर्ड जीत चुके उनके बेटे विवेक सिंह से प्रेरण लेकर रवि ने 2007 में निशानेबाजी को अपना करियर बनाने का फैसला किया। (और पढ़ें- CWG 2018: रोचक है 16 साल की मनु भाकर का गोल्डन सफर, केवल दो साल पहले शुरू की थी शूटिंग)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!