लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: शूटिंग में 17 साल की मेहुली ने किया कमाल, अपूर्वी को ब्रॉन्ज से करना पड़ा संतोष

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 9, 2018 10:40 IST

मेहुली ने इसी साल की शुरुआत में अपने पहले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे और सुर्खियों में आ गई थीं।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अप्रैल: बेहद कड़ी और दिलचस्प प्रतिस्पर्धा के बाद भारत की मेहुली घोष ने गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का सिल्वर मेडल जीत लिया। वहीं, ग्लास्गो में गोल्ड जीतने वालीं भारत की ही अपूर्वी चंदेला को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा ले रहीं केवल 17 साल की घोष ने गोल्ड मेडल जीतने वाली सिंगापुर की मार्टिना वेलोसो को कड़ी टक्कर दी और गोल्ड मेडल का फैसला शूटऑफ से हुआ। शूटऑफ में मेहुली पिछड़ गई और 9.9 अंक हासिल कर सकीं। मार्टिना ने शूटऑफ में बाजी मारते हुए 10.3 अंक बनाए। 

इससे पहले दोनों ने बराबर 247.2 अंक हासिल किए और कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड कायम किया। चंदेला 225.3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। हालांकि, चंदेला ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना ही 423.2 का क्वॉलीफाइंग रिकॉर्ड जरूर तोड़ा जो उन्होंने चार साल पहले बनाया था। 

चंदेला ने क्वालीफाइंग में 105.7, 105.2, 106.1 और 106. 2 का स्कोर किया। वहीं, घोष ने 413.7, 104.3, 103.7, 102.2, 103.5 का स्कोर किया।

मेहुली ने इसी साल की शुरुआत में अपने पहले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे और सुर्खियों में आ गई थीं। पश्चिम बंगाल की मेहुली ने पिछले साल दिसंबर में 61वें नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में भी चार टीम इवेंट के गोल्ड सहित कुल 8 गोल्ड मेजल जीते थे।  (और पढ़ें- CWG 2018: जीतू राय ने कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ जीता गोल्ड, ओमप्रकाश को ब्रॉन्ज)

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!