लाइव न्यूज़ :

CWG Opening Ceremony: गोल्ड कोस्ट में दिखी भारत की शान, पीवी सिंधु बनीं ध्वजवाहक

By विनीत कुमार | Updated: April 4, 2018 18:10 IST

गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो चुकी है। यहां देखिए..CWG Opening Ceremony के Live अपडेट्स

Open in App

नई दिल्ली, 4 अप्रैल: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत के गोल्ड कोस्ट में  21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का उद्घाटन समारोह शुरू हो चुका है। 12 दिनों तक चलने वाले खेलों के इस महामेले में 71 देशों के करीब 4500 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। गोल्ड कोस्ट में इन खेलों के आयोजन के लिए खेल गांव का निर्माण किया गया है जिसमें तमाम देशों से आए एथलीट और अधिकारी रहेंगे। ओपनिंग सेरेमनी शहर के कैरेरा स्टेडियम में आयोजित की गई है।

Live update, कॉमनवेल्थ गेम्स ओपनिंग सेरेमनी

- श्रीलंका, मलेशिया और पाकिस्तान का दल भी पहुंचा।

- भारतीय दल भी स्टेडियम में पहुंची। पीवी सिंधु ने किया भारतीय दल का नेतृत्व। भारतीय ऐथलीट हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए। ये हैं गर्व के पल...

- एशियाई देशों के एथलीट्स का मार्च शुरू, सबसे पहले बांग्लादेश के एथलीट स्टेडियम में पहुंचे।

- कनाडा के एथलीट पहुंचे। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में यह सबसे सफल टीम है। 1400 से ज्यादा मेडल अब तक कनाडा ने जीते हैं।

- दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया के एथलीट्स भी पहुंचे। हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकर करते सभी एथलीट। ऑस्ट्रेलिया पांचवीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर रहा है।

- अब तक इंग्लैंड, माल्टा, साइप्रस, कैमरून, घाना जैसे देशों के एथलीट स्टेडियम में पहुंच चुके हैं। टीम वेल्स के खिलाड़ी भी पहुंचे।

- भारत की ओर से पीवी सिंधु थामेंगी तिरंगा। भारतीय दल का करेंगी नेतृत्व..

- सभी देशों से आए एथलीट्स के दलों का मार्च शुरू हुआ। स्कॉटलैंड के एथलीट सबसे आगे। कॉमनवेल्थ गेम्स में होंगे कुल 18 खेल होने हैं। भारत इनमें 14 खेलों में हिस्सा ले रहा है।

- बर्मिंघम में चार बाद होने हैं अगले कॉमनवेल्थ गेम्स, उसने भी गोल्ड कोस्ट में जारी ओपनिंग सेरेमनी की तस्वीर के साथ ट्वीट कर रोचक अंदाज में राष्ट्रंडल देशों का किया स्वागत

- प्रिंस चार्ल्स स्टेडियम में पहुंचे। वह इस कार्यक्रम के चीफ गेस्ट हैं और खेलों का शुभारंभ करेंगे। ऑस्ट्रेलिया का नेशनल एंथम गाया जा रहा है। इसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत होगी।

- कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं...

- गोल्ड कोस्ट में शुरू हुआ खेलों का महामेला, ओपनिंग सेरेमनी शुरू

- गोल्ड कोस्ट में आयोजन स्थल पर बारिश हो रही है। दर्शक हालांकि, स्टेडियम में जमे हुए हैं। 

- ओपनिंग सेरेमनी के आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए लोगों की भीड़, कई लोग कर रहे हैं बस का इंतजार....

- दर्शकों और एथलीट्स का ओपनिंग सेरेमनी के लिए स्टेडियम पहुंचना लगातार जारी

- थोड़ी देर में शुरू होगा ओपनिंग सेरेमनीकॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़िए

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सपीवी सिंधुसाइना नेहवालसुशील कुमारजीतू राय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!