लाइव न्यूज़ :

चिंकी यादव को स्वर्ण, भारत ने महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सभी पदक जीते

By भाषा | Updated: March 24, 2021 13:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च चिंकी यादव ने बुधवार को यहां अनुभवी राही सरनोबत के साथ मनु भाकर को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया जिससे भारत ने आईएसएसएफ विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में तीनों पदक जीत लिये।

इससे भारत की निशानेबाजी में प्रतिभा की गहराई का भी अंदाजा लग जाता है। 23 साल की चिंकी ने समान 32 अंक के कारण हुए शूट-ऑफ में सरनोबत को पछाड़ दिया और भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या नौ कर दी।

उन्नीस साल की मनु ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज पर 28 अंक से कांस्य पदक हासिल किया।

ये तीनों निशानेबाज तोक्यो ओलंपिक के लिये पहले ही कोटा हासिल कर चुकी हैं।

चिंकी ने 2019 में दोहा में हुई 14वीं एशियाई चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर रहकर ओलंपिक कोटा जीता था। पहले 20 निशानों में वह 14 के स्कोर से आगे चल रही थी। उनके बाद मनु 13 अंक से दूसरे स्थान पर थीं।

फिर भोपाल की निशानेबाज ने 21 के स्कोर से बाकियों पर बढ़त बना ली जिसके बाद अनुभवी सरनोबत ने भी वापसी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!