लाइव न्यूज़ :

छेत्री ने कोरोना वारियर्स को सौंपा अपना ट्विटर अकाउंट

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कोरोना महामारी के मरीजों से जुड़ी जरूरी सूचनायें साझा करने के लिये अपने ट्विटर अकाउंट को ‘असल जिंदगी के कप्तानों’ यानी कोरोना वारियर्स को सौंप दिया है ।

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा ,‘‘ कुछ असल जिंदगी के कप्तान हैं जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं ।उनसे मुझे उम्मीद और प्रेरणा मिलती है और मैं उनसे जुड़ना चाहता हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपना ट्विटर अकाउंट इन कप्तानों को सौंपना चाहता हूं ताकि जरूरी सूचना साझा की जा सके और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे । मैं आपकी टीम में हूं ।’’

पिछले महीने कोरोना पॉजिटव हुए छेत्री ने सभी भारतीयों से जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा देश कठिन समय से गुजर रहा है । चारों तरफ दर्द, दुख और क्षति है जो काफी त्रासद और निराशाजनक है ।इन सभी के बीच ऐसे भी लोग हैं जो एक दूसरे की और अजनबियों की मदद कर रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी को इसमें भागीदार होना होगा । अपनी ओर से हरसंभव मदद करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!