लाइव न्यूज़ :

Chess Olympiad: प्रागनानंदा और दिव्या चमके, चीन को हराकर क्वार्टरफाइनल में भारत

By भाषा | Updated: August 23, 2020 20:17 IST

जॉर्जिया के खिलाफ मुकाबले में पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद और लेवन पैंटसुलाइया के बीच बाजी ड्रॉ रही...

Open in App

आर प्रागनानंदा और दिव्या देशमुख की महत्वपूर्ण जीत से भारत ने रविवार को फिडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड के शुरुआती दौर के नौवें और अंतिम मुकाबले में मजबूत चीन को 4-2 से हराकर उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

भारतीय टीम शीर्ष डिविजन पूल ‘ए’ में शीर्ष पर रही और अब 28 अगस्त को क्वार्टर फाइनल में खेलेगी जिसमें प्रतिद्वंद्वी तय होना बाकी है। भारत ने अंडर-20 बोर्ड पर चार ड्रा और दो जीत की बदौलत जीत हासिल की। 15 साल के प्रागनानंदा ने लियू यान को मात दी। पूर्व विश्व अंडर-10 और अंडर-12 चैम्पियन दिव्या देशमुख ने जिनेर झू को मात दी।

भारतीय कप्तान विदित गुजराती और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी डिंग लिरेन के बीच बाजी ड्रॉ रही और पी हरिकृष्णा ने भी यांग्यी यु से अंक बांटे। भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने दुनिया की नंबर एक यिफान होऊ से बाजी ड्रा करायी।

डी हरिका ने भी मौजूदा विश्व चैम्पियन वेंजुन हु के खिलाफ अंक बांटे। भारत ने पूल ए में 17 अंक और 39.5 बोर्ड अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया जिससे वह क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हरिकृष्णा ने कहा कि वह चीन पर जीत से खुश हैं और उन्होंने इसका श्रेय युवाओं (प्रागनानंदा और दिव्या) को दिया।

पूल का विजेता सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचेगा जबकि चार पूल से दूसरे-तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें नाकआउट के शुरुआती चरण में पहुंचेंगी। इससे पहले सातवें दौर में भारत ने जार्जिया पर 4-2 से और आठवें दौर में जर्मनी पर 4.5-1.5 अंक से जीत हासिल की।

टॅग्स :शतरंजइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!