लाइव न्यूज़ :

Champions League Football: बायर्न म्युनिख को क्वार्टर फाइनल में 3-0 से रौंदा, मैनचेस्टर सिटी लगातार तीसरे साल चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2023 15:55 IST

Champions League Football Competition: बायर्न म्युनिख अगले सप्ताह जर्मनी में होने वाले दूसरे चरण में अपने घरेलू दर्शकों के सामने वापसी की कोशिश करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देचैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। मैनचेस्टर सिटी के हाथों हार से पहले इस सत्र में बायर्न म्युनिख का चैंपियंस लीग में शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड रहा था। रोड्री, बर्नार्डो सिल्वा और एरलिंग हालैंड ने गोल किये।

Champions League Football Competition: मैनचेस्टर सिटी ने बायर्न म्युनिख को क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में 3-0 से हराकर लगातार तीसरे साल चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। बायर्न म्युनिख अगले सप्ताह जर्मनी में होने वाले दूसरे चरण में अपने घरेलू दर्शकों के सामने वापसी की कोशिश करेगा।

मैनचेस्टर सिटी के हाथों हार से पहले इस सत्र में बायर्न म्युनिख का चैंपियंस लीग में शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड रहा था। इस बीच इंटर मिलान, बार्सिलोना और पेरिस सेंट जर्मेन जैसी टीमों को भी हराया था लेकिन मैनचेस्टर सिटी के सामने एक नहीं चली। मैनचेस्टर सिटी ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया जिसका उसे फायदा मिला। उसकी तरफ से रोड्री, बर्नार्डो सिल्वा और एरलिंग हालैंड ने गोल किये।

चैंपियंस लीग क्वार्टर फाइनल में बेनफिका को हराकर जीत की राह पर लौटा इंटर मिलान

इंटर मिलान ने चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में बेनफिका को 2-0 से हराकर फिर से जीत की राह पकड़ी। इंटर मिलान इससे पहले छह मैचों में जीत दर्ज नहीं कर पाया था लेकिन उसने तब जीत हासिल की जबकि इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इससे वह एक दशक से भी अधिक समय में पहली बार चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में जगह बनाने की स्थिति में पहुंच गया है।

पहला हाफ गोल रहित छूटने के बाद इंटर मिलान की तरफ से निकोलो बारेला और रोमेलु लुकाकू ने दूसरे हाफ में गोल किए। इंटर मिलान की यह पिछले एक महीने से भी अधिक समय में पहली जीत है जबकि बेनफिका की सभी प्रतियोगिताओं में 15 मैचों में अजेय रहने के बाद यह लगातार दूसरी हार है। बेनफिका ने इस बीच 13 मैचों में जीत दर्ज की थी। 

टॅग्स :फुटबॉलManchester
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!