लाइव न्यूज़ :

पदक विजेताओं को लौटते ही ईनामी राशि का चेक देगी केंद्र सरकार: किरेन रिजिजू

By भाषा | Updated: September 4, 2019 23:49 IST

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु हाल ही में जब बासेल में विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद लौटी तो खेलमंत्री ने मुलाकात के दौरान उन्हें दस लाख रुपये का चेक दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देकिरेन रिजिजू ने कहा कि पदक जीतकर लौटते ही खिलाड़ियों को तत्काल ईनामी राशि का चेक दिया जायेगा।रिजिजू ने सोनीपत में उत्तर क्षेत्रीय भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बहालगढ केंद्र का दौरा करने के बाद यह बात कही।

नयी दिल्ली, चार सितंबर। खेलमंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर लौटते ही खिलाड़ियों को तत्काल ईनामी राशि का चेक दिया जायेगा ताकि उन्हें आगे भी इस प्रदर्शन को बरकरार रखने की प्रेरणा मिले। रिजिजू ने सोनीपत में उत्तर क्षेत्रीय भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बहालगढ केंद्र का दौरा करने के बाद यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि जो भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक लेकर आयेंगे, उन्हें लौटते ही तत्काल ईनामी राशि का चेक दिया जायेगा जिससे उनका मनोबल बढेगा और उन्हें आगे बढने की प्रेरणा मिलेगी।’’

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु हाल ही में जब बासेल में विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद लौटी तो खेलमंत्री ने मुलाकात के दौरान उन्हें दस लाख रुपये का चेक दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा उद्देश्य है कि देश में नयी खेल संस्कृति का विकास हो। हमारी सुविधायें विश्व स्तरीय हो और भविष्य में खिलाड़ियों को कैरियर की संभावनायें दिखे।’’

एक सरकारी विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘हम कोशिश कर रहे हैं कि सभी खिलाड़ियों को सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में नौकरियां दिलाई जायें। नौकरी में रहते हुए ही सभी खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान दें और पदक जीते। रिटायर होने के बाद कोचिंग के जरिये खेलों में योगदान दें।’’

टॅग्स :किरेन रिजिजू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतक्या कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपशब्द कहे? वायरल वीडियो में बहस करते दिखे?

भारतविपक्षी महिला सांसदों ने क्यों किया पीएम मोदी की कुर्सी का घेराव? संसद का नया वीडियो आया सामने

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत आगे?, बजट की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!