लाइव न्यूज़ :

जोकोविच में स्टेडियम में दर्शकों की वापसी का जश्न जीत के साथ मनाया

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:25 IST

Open in App

रोम, 13 मई (एपी) दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटालियन ओपन ओपन में दर्शकों की स्टेडियम में वापसी का जश्न एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना के खिलाफ गुरुवार को प्रभावशाली जीत दर्ज कर मनाया।

सर्बिया के जोकोविच ने स्पेन के खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

टूर्नामेंट के शुरूआती चरणों में दर्शकों की मौजूदगी की अनुमति नहीं थी लेकिन इटली सरकार के फैसले के बाद गुरुवार से स्टेडियम में क्षमता के 25 प्रतिशत दर्शकों को आने की मंजूरी दी गयी।

मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद पांच बार के चैम्पियन जोकोविच ने कहा, ‘‘ यह सिर्फ अच्छा नहीं बल्कि शानदार था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ दूसरे खिलाड़ियों की तरह मुझे भी दर्शकों की काफी कमी खली। यही एक कारण है कि मैंने लगातार खेलना जारी रखा है।’’

जोकोविच का अगला मुकाबला मोंटे कार्लो के चैंपियन स्टेफानोस सितसिपास या मैड्रिड ओपन के उपविजेता माटेओ बेरेटिनी से होगा। यह दोनों खिलाड़ी रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल है।

अमेरिका के रीले ओपेल्का भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। छह फुट 11 इंच लंबे कद के इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले कारात्सेव को 7-6, 6-4 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!