लाइव न्यूज़ :

हमेशा गोल करने के लिये एक ही खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकते : स्टिमक

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:19 IST

Open in App

माले, 12 अक्टूबर गोल करने में भारतीय टीम की नाकामी को ‘पुरानी समस्या’ बताते हुए मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने मंगलवार को कहा कि टीम गोल करने के लिये सिर्फ एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकती । उनका इशारा कप्तान सुनील छेत्री की ओर था ।

भारत ने अभी तक सैफ चैम्पियनशिप में दो ही गोल किये हैं और दोनों 37 वर्ष के छेत्री ने दागे हैं जिन्होंने नेपाल के खिलाफ मैच में पेले के 77 गोल की बराबरी की ।

स्टिमक ने मालदीव के खिलाफ राउंड राबिन मैच से पहले कहा ,‘‘ मैं पिछले तीन मैचों में हमारे प्रदर्शन से खुश हूं । हमने गोल करने के कई मौके बनाये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन एक पुरानी समस्या पीछा नहीं छोड़ रही और वह मौकों को गोल में नहीं बदल पाने की है । हम सिर्फ एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकते । हमें गोल के सामने और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करना होगा ।’’

भारत इस समय तीन मैचों में पांच अंक लेकर तीसरे स्थान पर है । उसे फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिये हर हालत में मालदीव को हराना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!