लाइव न्यूज़ :

बुमराह, मंधाना ने कोरोना का टीका लगवाया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:55 IST

Open in App

मुंबई , 11 मई भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और महिला राष्ट्रीय टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के टीके का पहला डोज लगवा लिया है ।

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी कोविड-19 का टीका लगवा लिया है। इन तीनों ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर पोस्ट करके लोगों से टीका लगवाने का आग्रह किया है।

बुमराह ने अपनी तस्वीर ट्वीट करके कहा ,‘‘ टीका लग गया । हर कोई सुरक्षित रहे ।’’

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मार्च में घरेलू श्रृंखला में खेलने वाली मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करके लिखा है, ‘‘कृपया सुरक्षित रहें और टीका लगवाएं। ’’

बुमराह अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिये भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं ।

इससे पहले छह मई को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कोरोना टीके का पहला डोज लगवाया था । उसके बाद कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव और ईशांत शर्मा भी टीके लगवा चुके हैं । मुख्य कोच रवि शास्त्री ने मार्च में ही टीका लगवा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!