लाइव न्यूज़ :

ब्रेडी भी आस्ट्रेलियाई ओपन से हटीं

By भाषा | Updated: December 19, 2021 11:05 IST

Open in App

मेलबर्न, 19 दिसंबर (एपी) जेनीफेर ब्रेडी चोट के कारण अगले महीने होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन और दो अभ्यास टूर्नामेंट से हटने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं।

आस्ट्रेलियाई ओपन के अधिकारियों ने पुष्टि की कि 2021 में फाइनल में जगह बनाने वाली ब्रेडी बाएं पैर में चोट के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। अधिकारियों ने ट्वीट किया, ‘‘आपके चोट से जल्द उबरने की कामना करते हैं जेन।’’

अमेरिका की दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी ब्रेडी ने पिछले साल मेलबर्न पार्क में अपने करियर में पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी जहां उन्हें जापान की नाओमी ओसाका के खिलाफ सीधे सेट में हार का सामना करना पड़ा था।

इससे पहले दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा, कनाडा की बियांका आंद्रेस्कू, 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स भी विभिन्न कारणों से आस्ट्रेलियाई ओपन से हटने की घोषणा कर चुके हैं।

पुरुष वर्ग में छह बार के चैंपियन रोजर फेडरर भी घुटने की सर्जरी से उबरने की प्रक्रिया से गुजरने के कारण नहीं खेल पाएंगे।

आस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!